दिल्ली हाईकमान की एमपी भाजपा संगठन को फटकार, मंत्री विजय शाह का हो सकता है इस्तीफा

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर जनजातीय मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। इस मामले में मंत्री विजय शाह को केन्द्रीय नेतृत्व से फटकार लगी है। इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी है। भाजपा के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि, भाजपा हाईकमान ने इस मामले में मंत्री विजय शाह के साथ साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को भी फटकार लगाई है। केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों नेताओं से कहा कि, मंत्री पर कार्रवाई करने में इतनी देरी क्यों? केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों नेताओं को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि, भविष्य में यदि कोई नेता पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहा है कि विजय शाह मंत्री पद से जल्द ही इस्तीफा दे सकते है।

इधर, शाह के एक विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 4 घंटे के भीतर विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिए है। विपक्षी दल कांग्रेस ने विजय शाह के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस के आक्रामक रुख और जनता की नाराजगी को देखते हुए अब बीजेपी बचाव की मुद्रा में है। मंत्री शाह के विवादास्पद बयान से हुई पार्टी की किरकिरी के बाद पार्टी ने डैमेज कंट्रोल की कोशिशें तेज कर दी हैं।

विजय शाह को प्रदेश पार्टी मुख्यालय किया गया तलब…

बयान के बाद मंगलवार को विजय शाह को प्रदेश पार्टी मुख्यालय तलब किया गया। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने बयान को लेकर माफी मांगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है मंत्री विजय शाह को समझाइश दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और उन्हें आगाह किया गया है। सोफिया कुरैशी इस देश की बेटी है और उसने जो पराक्रम किया है, उसको पूरा देश सैल्यूट करता है। हालांकि विजय शाह के इस्तीफे के सवाल पर पार्टी अध्यक्ष ने कुछ भी नहीं कहा। विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश के बाद पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह समेत भाजपा नेताओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी के नौगांव छतरपुर में स्थित उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि सोफिया हमारे देश की बेटी है और हमें उन पर गर्व है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजय शाह के बयान को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव को घेरा है। उन्होंने कहा कि जबलपुर हाई कोर्ट ने मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री जी पूरे घटनाक्रम को लेकर चुप हैं। जैसा उनका नाम है, ‘मोहन’ जैसे ‘मौन’ हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में मंत्री विजय शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत को कार्यवाही में लिया है। सेना का अपमान कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने एक्स पर लिखा- यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा ऐसे बयान दिए जा रहे हैं जो महिलाओं के प्रति अपमानजनक और अस्वीकार्य हैं। यह न केवल हमारे समाज में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि राष्ट्र की उन बेटियों का भी अपमान है जो देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

प्रिय कर्नल सोफिया कुरैशी इस राष्ट्र की गौरवशाली बेटी हैं, देश से प्यार करने वाले सभी भारतीयों की बहन है, जिसने साहस और कर्तव्यनिष्ठा से देश की सेवा की है। उनकी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। कर्नल सोफिया जैसी बहादुर महिलाओं पर पूरा देश गर्व करता है और उनके प्रति ऐसे अपमानजनक बयानों की कड़ी निंदा होनी चाहिए। सबसे अपील है कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक भाषा और दृष्टिकोण अपनाया जाए। महिलाओं की भागीदारी और योगदान को कम करके आंकना न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि देश के विकास में बाधक भी है।

कोर्ट बोला चार घंटे में दर्ज हो एफआईआर…

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के एक विवादित बयान पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सरकार को 4 घंटे के भीतर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. यह आदेश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिया है। कोर्ट ने सरकार को शाम 6:00 बजे तक एफआईआर दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000