ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के अवैध निर्माण और कारोबार का भंडाफोड़, FSDA और STF ने मारा छापा

राजधानी लखनऊ में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के अवैध निर्माण और उसकी बिक्री-खरीद के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) व एसटीएफ ने मदेयगंज के मकान में चल रहे अवैध कारोबार पकड़ा। एसटीएफ की छापेमारी में करीब 12 घंटे कार्रवाई चली। इस दौरान मकान से 70 लाख रुपये का ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन और मशीनें आदि बरामद की गई हैं। लखनऊ में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

नवंबर में भी एसटीएफ ने की थी कार्रवाई…

नवंबर में भी एसटीएफ ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। एसटीएफ व खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध कारोबारियों को धर दबोचा। ठाकुरगंज थाने में गिरोह के दोनों सक्रिय सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अधिकारियों का कहना है कि इंजेक्शन में फिनाइल मिलाकर अवैध धंधे को चमका रहे थे। फिनाइलयुक्त इंजेक्शन दुधारू पशुओं, सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता था। इंजेक्शन की गुणवत्ता परखने के लिए नमूना जांच के लिए भेजा गया है।

एसटीएफ को बीते कई दिनों से बिहार से अवैध रूप में ऑक्सीटोसीन इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद एसटीएफ की टीमें सक्रिय हो गईं थीं। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर की अगुवाई में सूचनाएं जुटाई गईं। उसके बाद विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में अशोक गुप्ता, राजेश मौर्य, रूद्र नारायण उपाध्याय, रवि वर्मा, योगेन्द्र यादव की एक टीम ने लखनऊ के कई इलाकों से सूचनाएं जुटाईं गई थीं।

इंजेक्शन में मिलाते थे फिनाइल…

एसटीएफ अफसरों ने बताया था कि गिरोह आक्सीटोसीन इन्जेक्शन में फिनाइल का इस्तेमाल करता था, जो कि जनवरों सहित व इंसानों की सेहत के लिए भी बहुत ही घातक है। गिरोह के कुछ सदस्य ठाकुरगंज स्थित बालागंज के आदर्श नगर बरौरा हुसैन बाड़ी के एक मकान में मिलावटी दवा शीशियों में भरते थे।

39 लाख 55 हजार 327 रुपए के बरामद हुए थे इंजेक्शन…

अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध रूप में ऑक्सीटोसिन इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें बालागंज आदर्श नगर बरौरा हुसैन बाड़ी निवासी शहजाद व फातिमा मस्जिद निवासी इमरान शामिल है। इनके पास से 221960 एमएल ऑक्सीटोसिन बरामद किया किए गए थे। जिसकी कीमत रुपए 3955327 बताई गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000