गजब:समधी को समधन से हुआ प्यार, बच्चों की शादी से पहले दोनों घर से हुए फरार, दोनों परिवारों में मचा हड़कंप

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां बेटे की शादी से पहले समधी(दूल्हे का पिता)का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया। बातचीत के बाद समधी और समधन ऐन शादी से पहले घर से फरार हो गए।इसके बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। दुल्हन के पिता ने समधी पर एफआईआर दर्ज करवाई है। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

पूरा मामला जिले के गंज डुंडवारा थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील के बेटे से तय हुई थी। शकील का पप्पू के घर आना-जाना था। शादी की तय तारीख भी करीब आ रही थी,लेकिन इसी दौरान समधी ने ऐसा कांड कर डाला कि दोनों परिवार हैरान रह गए। शकील अपनी समधन मतलब पप्पू की पत्नी को भगा ले गया। समधी शकील 10 बच्चों का पिता है तो समधन 6 बच्चों की मां है। समधी और समधन दोनों घर से फरार हैं।

पीड़ित पप्पू ने आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है।पप्पू ने शकील पर पत्नी का अपहरण करने की तहरीर दी है।पुलिस सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।समधी और समधन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

पत्नी के गायब होने के मामले में पीड़ित पप्पू ने कहा कि मेरी पत्नी को शकील किडनैप करके ले गया है।मेरी बेटी का रिश्ता उसके बेटे के साथ होने वाला था।उसका घर आना-जाना था। इसी बीच वो बहाने से मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि थाना गंज डुंडवारा का एक मामला सामने आया है।शिकायतकर्ता पप्पू ने 8 जून को सूचना दी कि उसकी पत्नी लापता है।सूचना पर तत्काल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।इसके बाद पप्पू द्वारा 11 जुलाई को पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया,जिसमें गणेशपुर निवासी शकील को आरोपित किया गया कि वही उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है।फिलहाल इस केस में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000