पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा ने ईडी की छापेमारी को लेकर लगाया बड़ा आरोप,कही ये बात

गाजीपुर। दो दिन पहले जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह म‌ऊ के पूर्व विधायक बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों पर और उनके पैतृक आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। ये छापेमारी 14 घंटे चली थी। मुख्तार के करीबियों में से एक नाम गणेश दत्त मिश्र का भी है। गणेश ने ईडी की छापेमारी को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईडी को छापेमारी में कुछ नहीं मिला है। इस कार्रवाई में ईडी डालीबाग इलाके में मेरे द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी के पेपर लेकर गई है। जिसे कुछ सालों के बाद बेच भी दिया गया है। इसके अलावा ईडी को कुछ और नहीं मिला है। ईडी की कार्रवाई को लेकर बड़ा आरोप गणेश दत्त मिश्र मुख्तार अंसारी के करीबियों में आता है, उसका प्रॉपर्टी डीलिंग का काम है। मुख्तार का करीबी होने की वजह से अब तक गाजीपुर और मऊ में उसकी करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क या ध्वस्तीकरण किया जा चुका है। गणेश मिश्र ने आरोप लगाया कि ये कार्रवाई दिल्ली से एक सांसद के द्वारा कराई जा रही है, जो 2024 का चुनाव गाजीपुर से लड़ने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे और मेरे व्यवसाय को कमजोर करने के लिए इस तरह की कार्रवाई कराई जा रही है।

गणेश दत्त मिश्र ने कहा कि मेरे ऊपर कोई आपराधिक मामला भी नहीं है और ना ही मैं कहीं अपराध से जुड़ा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी से भी उनका कोई संबंध नहीं है। अगर मैं मुख्तार का करीबी होता तो अब तक अफजाल अंसारी 500 से ऊपर बयान दे चुके होंगे किसी भी बयान में उन्होंने मेरा नाम तक नहीं लिया है। गणेश दत्त मिश्र ने आगे कहा कि मेरा संबंध समाजवादी पार्टी से नहीं बल्कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से है, लेकिन उन्होंने भी एक बार भी किसी बयान में मेरा नाम नहीं लिया है। एक बार भी उन्होंने ये नहीं कहा कि हमारे आदमी पर कार्रवाई क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने हमारा साथ दिया तो वो सतीश चंद्र मिश्रा हैं, जिन्होंने मुझे न जानते हुए भी मेरा नाम मंच से लिया। गणेश दत्त मिश्र ने आरोप लगाया कि मऊ में हमारे नाम पर किसी दूसरे का प्लॉट गिरा कर उसे नष्ट किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने फिर से दोहराया कि 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से लड़ने वाले सांसद है। उनके इशारे पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि खुद ईडी के लोगों का कहना है कि वो इस कार्रवाई को करने के लिए मजबूर हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000