गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार:रंगदारी मामले में पकड़े गए, सरकारी कर्मी की शिकायत पर कार्रवाई

श्री मुक्तसर साहिब के थाना सदर में दर्ज रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक सरकारी कर्मचारी की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसे विदेशी मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप कॉल के जरिए रंगदारी की धमकी दी गई थी।

शिकायतकर्ता सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 33 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत है। उसके अनुसार 27 नवंबर 2024 को स्कूल में ड्यूटी के दौरान उसे एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताया और 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। आरोपी ने पैसे न देने पर शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 3 दिसंबर को भी उसी नंबर से कॉल आने से वह मानसिक रूप से परेशान रहा।

मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच तेज की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन अमृतसर में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अमृतसर से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह और उसकी पत्नी प्रीतपाल कौर, निवासी कोटकपूरा रोड, श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी के समय श्री दरबार साहिब के निकट एक होटल में ठहरे हुए थे।

एसएसपी अभिमन्यु राणा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि केस दर्ज होने के समय बंबीहा गैंग और गोल्डी बराड़ आपस में संपर्क में थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था और वे कथित तौर पर रंगदारी की रकम पर निर्भर थे। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इनके ओर भी साथियों को पकड़ा जा सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000