गैंगस्टर सोनू कनौजिया भाजपा में हुए शामिल, इसपर दर्ज हैं लूट, हत्या, अपहरण सहित 21 मुकदमें

लखनऊ। लोक सभा चुनाव से पहले नेताओं का सियासी पार्टियों में आने-जाने का सिलसिला जारी है। उसी क्रम में जिस गैंगेस्टर को पुलिस एनकाउंटर के लिए तलाश रही थी वह सत्ता पक्ष में शामिल हो गया और पुलिस हाथ मलती रह गई। दरअसल, बरेली में गैंगस्टर सोनू कनौजिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सोनू पर हत्या, लूट, अपहरण, एक्सटोर्शन, हत्या का प्रयास, जमीन कब्जा करने के 21 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके एनकाउंटर के लिए तलाश रही थी, लेकिन कल सोनू, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप के यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचा।

जहां कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने उसे पटका पहनाकर बीजेपी में शामिल कराया। सोनू कनौजिया पहले समाजवादी पार्टी में भी रहा है। बरेली पुलिस के रिकॉर्ड में इस पर गैंगस्टर और एनएसए भी लगा है। बता दें कि बुधवार को आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कैंप कार्यालय पर बूथ अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी। जहां कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, आंवला सांसद, क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने सोनू के गले में भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। सोनू लखनऊ के मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से साल-2022 में विधायक का चुनाव भी लड़ चुका हैं।

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आए राहुल कश्यप…

सोनू के पार्टी में आने की पुष्टि करते हुए आंवला सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने बताया, भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सोनू ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सोनू के पार्टी में शामिल होने से सपा प्रत्याशी का चुनाव कमजोर होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000