तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, मां समेत दो बेट‍ियों की हुई मौत, 5 लोग बुरी तरह झुलसे

यूपी के गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। टीला मोड़ क्षेत्र के न्‍यू डिफेंस कॉलोनी में एक मकान में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि गैस लीकेज होने की वजह से अचानक घर में आग लग गई। इसके बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। घायलों को जीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय घर में करीब 7-8 लोग मौजूद थे। मरने वालों में मां और दो बेटियां हैं।

खाना बनाते समय फटा लीकेज गैस सिलेंडर…

जानकारी के मुताबिक, टीला मोड़ के न्‍यू डिफेंस कॉलोनी में नाथूराम अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार दोपहर को खाना बनाते समय अचानक घर में आग लग गई। कुछ ही देर में रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में खाना बना रही एक महिला और उनकी दो बेटियां चपेट में आ गईं। तीनों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

घायलों का अस्‍पताल में चल रहा उपचार…

वहीं, हादसे के बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया था। वहीं, बुरी तरह झुलसे नाथू राम, मुकेश, सोनू और अंकित को बाहर निकाल अस्‍पताल भेजा गया। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, फायर बिग्रेड के अफसरों ने बताया कि मरने वालों में मां और दो बेटियां शामिल हैं। उनकी पहचान बागमती और हिमानी व प्रियंका के रूप में हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000