फैक्ट्री से हुआ गैस का रिसाव, घुटने लगा लोगों का दम तो शहर में फैली दहशत

अमरोहा। शहर में स्थित एक फैक्ट्री से सोमवार की रात करीब नौ बजे गैस रिसाव हो गया। जिससे अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित कमरे में शिफ्ट किया गया। फैक्ट्री के आसपास के मोहल्लों में लोगों का दम घुटने लगा तथा सांस लेने तक में परेशानी होने लगी। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव होने की जानकारी की। शहर के मंडी धनौरा मार्ग पर संचालित बेस्ट क्रॉप फैक्ट्री में सोमवार की शाम कर्मचारियों की शिफ्ट बदली थी। दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी फैक्ट्री में काम करने के लिए चले गये थे। इस दौरान रात करीब नौ बजे अचानक से फैक्ट्री से गैस रिसाव होने लगी।

जिससे कुछ ही देर में आसमान मु धुंध छाने लगी। जिससे फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों व आसपास के मोहल्लों के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फैक्ट्री के अधिकारियों ने सबसे पहले फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित कमरे में शिफ्ट किया। जिसके बाद गैस रिसाव रोकने की कोशिश शुरू कर दी। रात करीब दस बजे तक गैस आसमान में धुंध छा गई। हाईवे पर धुंध की वजह से यातायात प्रभावित हो गया। गैस रिसाव होने से आसपास के मोहल्ले तिगरिया खादर, बसंत विहार, लक्ष्मी नगर, नाईपुरा, बुध बाजार, समेत कई मोहल्लों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जहरीली गैस से कई लोगों ने तो मुंह पर मास्क तक लगा लिए। शहर में देर रात तक हड़कंप मचा रहा। मौके पर पहुंची एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि फैक्ट्री से कोई केमिकल रिसाव हुआ है। उसे दिखवाया जा रहा है। एक टीम को फैक्ट्री में भेजा गया है। प्रदूषण विभाग को भी जानकारी दे दी गई है। मामले जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000