लिव-इन-पार्टनर से मिले धोखे के बाद प्रेमिका फंदे से झूली, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

गाजियाबाद के वैशाली में गुरुवार देर रात कमरे में 23 साल की जिम रिसेप्शनिस्ट का पंखे से शव लटका मिला। वह गाजीपुर के युवक के साथ रिलेशनशिप में रहती थी। घटना के बाद आरोपी कमरा बंद कर भाग गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर थाने के बाहर शव रख कर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शव अंतिम संस्कार के लिए भेजा। वैशाली में रहने वाली युवती जिम में रिसेप्शनिस्ट थी।

वहां दिल्ली गाजीपुर के युवक से उसकी जान पहचान हो गई थी। दोनों 4 साल से वैशाली में एक साथ किराए के कमरे में रहते थे। बृहस्पतिवार रात दोनों। ने एक साथ खाना खाया था। इस बीच युवक कमरे को बंद कर बाहर चला गया। देर रात में पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। कमरे में युवती पंखे से लटकी हुई थी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मौके से एक डायरी और युवती का फोन मिला है।  

शादी नहीं करना चाहता था शाकीब …

पूछताछ में शाकिब ने खुलासा किया है कि पिंकी उससे शादी करना चाहती थी, जबकि वह उसके दोस्त की तरह साथ रहना चाहता था। इससे वह तनाव में थी। उसे काफी समझाया लेकिन उसने जिद नहीं छोड़ी। इसी तनाव में उसने जान दे दी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आरोपी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उसके बाद थाने पहुंच कर पुलिस को युवक के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दी। कौशांबी पुलिस ने यूपी के भाई की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।  शाकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

खुद पर शर्म आती है… गुड बाय शाकिब…

पिंकी ने सुसाइड नोट में लिखा है, मुझे खुद पर शर्म आती है। तुम्हारे लिए तुम से और खुद से लड़ रही थी। लोगों ने मुझे बहुत समझाया लेकिन तुम्हारे आगे मुझे कुछ दिखाई नहीं दिया। मैंने अपना धर्म तक बदलने की सोची। तुम्हारी हर चीज स्वीकार करने की सोची। यही सोचती रही कि कैसे भी ये बंदा बस मेरा हो जाए, लेकिन तुम फिर भी नहीं समझे। मुझसे यह सब अब बर्दाश्त नहीं होता… गुड बाय शाकिब। दरअसल, बदायूं निवासी राजू गुप्ता की बड़ी बेटी पिंकी और गाजीपुर के मुस्तफा के बेटे शाकिब के बीच साढ़े चार साल से दोस्ती थी। चार साल से दोनों लिव इन में इसी मकान में रह रहे थे। पिंकी जिम में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। उसी जिम में शाकिब भी कर्मचारी था। जिम में ही दोनों में नजदीकी बनी और फिर साथ रहने का फैसला किया। शिवम ने बताया कि शाकिब, उसके पिता और बहनें पिंकी को प्रताड़ित करते थे। मुस्तफा कहता था, तू आत्महत्या कर ले और मेरे बेटे को छोड़ दे।

लव जिहाद का मामला बताकर लगाया जाम…

पिंकी के परिजनों ने कौशांबी थाने के बाहर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि मामला आत्महत्या का नहीं, हत्या का है। आरोप लगाया कि शाकिब ने हत्या करके शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया है। पिंकी की मां ने कहा, शाकिब को फांसी की सजा होनी चाहिए ताकि उसकी जैसी सोच वाले लोगों को सबक मिले। इसी दौरान वहां हिंदू संगठनों के लोग पहुंच गए। उन्होंने मामला लव जेहाद का बताया और प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने थाने के सामने जाम लगा दिया। ढाई घंटे हंगामा चला। पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस पर लोग शांत हुए।

आरोपी को जेल भेजा…

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। शाकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000