प्रेमिका का कत्ल: युवक ने गला काट यहां फेंका धड़, सिर को थैले में डालकर डुबोया

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका का गला काटकर धड़ और सिर अलग-अलग फेंक दिए। हरियाणा पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग था। उधमसिंहनगर जिले के खटीमा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीछा छुड़ाने के लिए दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर और धड़ को ठिकाने लगा दिया। हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लड़की की सिर कटी लाश बरामद कर ली है। सिर की तलाश जारी है। मृतका की बहन ने बीते साल दिसंबर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता की बंगाली कॉलोनी निवासी पूजा मंडल (32) अपनी छोटी बहन पुरमिला विश्वास के साथ गुरुग्राम (हरियाणा) में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। पूजा नवंबर में सितारगंज आ गई थी और उसके बाद घर नहीं लौटी। उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।

गला काटकर की हत्या और नहर में फेंका शव

इस पर पुरमिला ने 19 दिसंबर को गुरुग्राम के सेक्टर पांच स्थित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक अली को गिरफ्तार किया। उसने साढ़े पांच महीने पहले पूजा की गला काटकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंकने की बात कबूल की।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने काली पुलिया अंडरपास से युवती का सिर कटा सड़ा-गला शव बरामद कर लिया। जल पुलिस और गोताखोर लगातार नहर में सिर को बरामद करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। हरियाणा की पुलिस टीम में एसआई कृष्ण कुमार, अमरजीत सिंह, मनीष कुमार, मुनिष शामिल थे।

मुश्ताक की शादी का पता चलने पर सितारगंज आई थी पूजा

सितारगंज में हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में आए मुश्ताक अली ने बताया कि वर्ष 2022 में रुद्रपुर बस अड्डे पर उसकी पूजा से मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में जान पहचान बढ़ने लगी। कुछ समय बाद मुश्ताक भी गुरुग्राम पहुंचकर कैब चलाने लगा। इसी बीच, दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। नवंबर 2024 में मुश्ताक ने घर लौटकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया। इसका पता चलने पर पूजा भी सितारगंज पहुंची और उसकी मुश्ताक के साथ कहासुनी हुई। पंचायत में दोनों के बीच समझौता कराया गया।

सिर को थैले में पत्थर डालकर डुबोया

पंचायत के बाद मुश्ताक पूजा को खटीमा स्थित इस्लाम नगर में अपनी बहन के घर लेकर आया। मुश्ताक पूजा को लेकर काली पुलिया अंडरपास के पास नदन्ना नहर के पास सुनसान स्थान पर पहुंचा। यहां मौका पाकर उसने पूजा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने सिर को एक थैले में पत्थर डालकर डुबो दिया, जबकि धड़ को चादर और अन्य कपड़ों से लपेटकर नहर में फेंक दिया।

युवती की गुरुग्राम में गुमशुदगी दर्ज थी। कॉल डिटेल के आधार पर सितारगंज निवासी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। लिव इन रिलेशन के बारे में अभी जानकारी नहीं है। युवक ने युवती की हत्या की बात कबूली है। उसकी निशानदेही पर युवती की सिर कटी लाश नहर से बरामद की गई। सिर अभी बरामद नहीं हुआ है। – मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधम सिंह नगर।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000