घर से पेपर देने निकली छात्रा का अपहरण कर की गई हत्या, आसरा कॉलोनी में खून से लथपथ मिला शव

बांदा में खाईंपार मोहल्ला निवासी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हिना बानो (24) की हरदौली स्थित काशीराम कॉलोनी स्थित आसरा आवास कालोनी में बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह दो दिन से लापता थी। मां ने 29 अप्रैल को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को खून से लथपथ शव आसरा कालाेनी के ब्लॉक नंबर एन के कमरा नंबर-10 में पड़ा पाया गया। सिर में सुराख और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

मां ने पांच लोगों पर अपहरण कर गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा के शव को मोर्चरी में रखाया गया है। घटना के पीछे प्रारंभिक जांच में किसी युवक से रिश्ते की बात चलने की बात सामने आई है। उसी से मिलने पहुंचने में वारदात होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मां सायरा बानो ने बताया कि बेटी डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। 29 अप्रैल को घर से पेपर देने की बात कहकर निकली थी। पहली शिफ्ट का पेपर देने के बाद दूसरी शिफ्ट का पेपर नहीं दिया था। उसके बाद से लापता थी। काफी जगह तलाश करने के बाद 29 अप्रैल की शाम गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। घटना के दिन ही उसे एक नंबर से कॉल भी आई थी कि तुम्हारी लड़की कहां है, पता करो और 20 लाख रुपये दे दो। तब से वह परेशान थीं।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, कोतवाली प्रभारी विजय कुशवाहा, सिविल लाइन चौकी प्रभारी अर्पित पांडे व फाॅरेसिंक टीम मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा भिड़ा हुआ मिला। धक्का देने पर वह खुल गया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मां ने पड़ोसी छह लोगों पर अपहरण कर गोली मारकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखाया है। अभी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।

छात्रा का शव आसरा आवास कालोनी के कमरे में पड़ा मिला है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रारंभिंक जांच में सामने आया है कि छात्रा का फतेहपुर निवासी किसी युवक से रिश्ते की बात चल रही थी। उसी लड़के के मिलने के लिए वह यहां पहुंची थी। मां ने जिन आरोपियों के विषय में बताया है उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000