फांसी पर लटकता मिला युवती का शव, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

डेरवा। प्रतापगढ़ जेठवारा थाना क्षेत्र के सूरियावन का पुरवा की रहने वाली अल्का का शव बुधवार की सुबह कमरे के भीतर फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर ननिहाल से पहुंचे लोग सौतेली मां व पिता पर हत्या का आरोप लगाने लगे। बाद में थाने का घेराव कर हंगामा किया। सूरियावन का पुरवा निवासी बृजेश सरोज बुधवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाजार गया था। लौटने पर कमरे के भीतर बेटी अल्का (18) फांसी के फंदे पर लटकती मिली। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी मिलने पर प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के बोडीपुर से अल्का के मामा शिव बहादुर सरोज परिजनों के साथ पहुंचे। आरोप लगाया कि बहन की मौत के बाद बृजेश ने दूसरा विवाह कर लिया। सौतेली मां व बृजेश अक्सर उसकी भांजी की पिटाई करते थे। दोनों ने उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दे दिया है। अल्का का छोटा भाई कुणाल रोता बिलखता रहा। ग्रामीणों के अनुसार सौतेली मां के आने के बाद भाई-बहन अपने बाबा के साथ रहते थे। आक्रोशित ननिहाल के लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी आई है। डॉक्टरों ने विसरा भी सुरक्षित कर लिया है। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000