चारपाई पर मिला युवती का शव हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस... उत्तरप्रदेशहरदोई चारपाई पर मिला युवती का शव, भाई ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated May 20, 2023 358 उत्तर प्रदेश के हरदोई के पिहानी में शनिवार सुबह युवती का शव उसी के घर में चारपाई पर पड़ा हुआ देखा गया। वह घर में अकेली थी, उसका भाई खेत पर गया हुआ था। मां शहर आई हुई थी। भाई ने प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप लगाते हुए एक आडियो सोशल इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिहानी ग्राम के सरावर की माधुरी शुक्रवार को घर में अकेली थी। उसका भाई रितेश खेत पर गया हुआ था, जबकि उसकी मां शहर आई हुई थी। रितेश का कहना है कि जब वह घर वापस गया तो बहन का शव घर में चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। शोर मचाने पर आसपास-पड़ोसी के लोग मौके पर आ गए। मृतका के भाई रितेश ने बताया कि बहन का गांव के रहने वाले हरिओम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले जानकारी हुई थी। वह सब इसका विरोध कर रहे थे। यह बात हरिओम को नागवार गुजर रही थी। आरोप है कि मौका मिलते ही उसने घर में घुसकर बहन की हत्या कर दी। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल वेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। आगे जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराध 358 Share