पचास हजार के इनामी गोकश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, साथी हुआ फरार, कार-नकदी और असलहा बरामद

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में अमरोहा जनपद का 50 हजार का इनामी गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। आरोपित के कब्जे से कार, नकदी और असलहा व कारतूस बरामद किए गए हैं। सात माह पूर्व गोकश ने साथियों की मदद से गोशाला पर धाबा बोलकर 21 गोवंशी की हत्या की थी। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों के साथ भी मारपीट और लूटपाट की गई थी। गुरुवार रात 10.30 बजे कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र के ग्राम थक्का निवासी 50 हजार का इनामी गोकश खालिद कार से अपने साथी समेत अमांपुर की ओर से एटा आ रहा है। इस जानकारी पर कोतवाली देहात पुलिस ने एसओजी टीम को साथ लेकर जिरसमी नहर पुल पर उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने कार को रुकवाने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें कई पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खालिद को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गाेली लगने से घायल हुए खालिद को पुलिस कर्मियों द्वारा मेडिकल कालेज लाया गया। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से गोकश के घायल होने की जानकारी मिलते ही एसएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी मेडिकल कालेज पहुंच गए। पूछताछ के दौरान खालिद ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपने साथियों की मदद से ग्राम लख्मीपुर की गोशाला से डेढ़ दर्जन से अधिक गाेवंशी की हत्या की थी। इस दौराना गोशाला के समीप से गुजर रहे समीपवर्ती ग्रामीणों के साथ भी लूटपाट करना खालिद ने स्वीकार किया है। कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर नित्यानंद पांडेय ने बताया कि आरोपित के कब्जे से ईको कार, 2750 रुपये, एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

मौके से भागे जावेद की तलाश में लगीं टीम…

एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान मौके से भागे इनामी गोकश के साथी मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर स्थित पीर का बाजार वाली गली नंबर दो निवासी जावेद उर्फ हाफिज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम लगी हुईं हैं, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो स्थानों पर दिया था गोकशी की घटनाओं को अंजाम…

कोतवाली देहात क्षेत्र में एक मई और दो मई की रात पवांस तथा लख्मीपुर गोशाला के समीप गोकशों ने दो वारदातों को अंजाम दिया था। इस दौरान गोशाला से निकालकर 21 गोवंशी की हत्या की गई थी, जबकि पवांस के पास आधा दर्जन से अधिक गोवंशी काटे गए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000