कल से दौड़ेगी गोमतीनगर-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस,इस स्टेशनों पर होगा ठहराव,जानें समय सारिणी और किराया

बरेली। नए शेड्यूल के साथ 26504-03 गोमतीनगर-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का कल से नियमित दौड़ेगी।सोमवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन गोमतीनगर से और मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन सहारनपुर से वंदे भारत दौड़ेगी।बरेली से गुजरने वाली यह तीसरी सेमी हाईस्पीड लग्जरी ट्रेन है।शाहजहांपुर में भी इसका ठहराव होगा। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था,लेकिन इसका नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका था। पिछले दिनों रेलवे ने नई समय सारिणी और नियमित संचालन की तारीख का ऐलान कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार‌ 26504 गोमतीनगर-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस नौ दिसंबर को गोमतीनगर से अपराह्न 3:10 बजे चलने के बाद 3:28 बजे डालीगंज, 4:33 बजे सीतापुर, शाम 6:08 बजे शाहजहांपुर, 7:05 बजे बरेली पहुंचेगी।रात 8:35 बजे मुरादाबाद, 9:54 बजे नजीबाबाद, 10:42 बजे रुड़की और 11:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 10 दिसंबर से 26503 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:05 बजे सहारनपुर से चलने के बाद 5:40 बजे रुड़की, 6:25 बजे नजीबाबाद, आठ बजे मुरादाबाद, 9:40 बजे बरेली पहुंचेगी। इसके बाद 11:07 बजे शाहजहांपुर, 12:28 बजे सीतापुर, दोपहर 1:34 बजे डालीगंज और 2:05 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

26504 गोमतीनगर सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयरकार और एग्जीक्यूटिव दोनों श्रेणियों में नौ, दस और 11 दिसंबर को सीटें रिक्त हैं।चेयरकार का किराया 1,460 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी का 2,685 रुपये है। 26503 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 2,750 और चेयरकार का 1,530 रुपये है। नौ और दस दिसंबर को इसमें भी सीटें खाली हैं। चेयरकार में कैटरिंग चार्ज 307 व एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 433 रुपये है जो किराये में शामिल है।

वंदे भारत और कुंभ एक्सप्रेस हरिद्वार-देहरादून के बीच रद्द

देहरादून स्टेशन पर ब्लॉक के कारण नौ और 10 दिसंबर को 22545-46 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरिद्वार-देहरादून के बीच निरस्त किया गया है। यह देहरादून के बजाय हरिद्वार से चलाई जाएगी और हरिद्वार स्टेशन पर ही यात्रा खत्म करेगी। सात और नौ दिसंबर को 12369-70 कुंभ एक्सप्रेस भी देहरादून-हरिद्वार के बीच निरस्त रहेगी।

सात दिसंबर को 14229 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस प्रयागराज संगम स्टेशन से 180 मिनट देरी से चलाई गई। आठ दिसंबर को 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ऋषिकेश स्टेशन से 180 मिनट देरी से चलाई जाएगी। आठ दिसंबर को 15001 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर स्टेशन से 180 मिनट देरी से चलाई जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000