प्रतापगढ़ के संगम इंटरनेशनल स्कूल, कटरा मेंदनीगंज में तीन दिवसीय 11वें वार्षिक खेल उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

मुख्य अतिथि रहे सीओ सिटी प्रशांत सिंह हुड्डा रहे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की…

प्रतापगढ़। संगम इंटरनेशनल स्कूल, कटरा मेंदनीगंज में तीन दिवसीय 11वें वार्षिक खेल उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्सव के प्रथम दिवस पर किडज़ी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया।

तीन दिवसीय 11वें वार्षिक खेल उत्सव के प्रथम दिन के मुख्य अतिथि सीओ सिटी प्रतापगढ़ प्रशांत सिंह हुड्डा रहे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों को जीवन में खेलकूद के महत्व के बारे में प्रेरक संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी के कैडेट्स द्वारा शमसुद्दीन के निर्देशन में प्रभावशाली मार्च पास्ट से हुई, जिसमें बच्चों ने मुख्य अतिथि को शानदार सलामी दी। इसके बाद किडज़ी विंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें प्ले ग्रुप के कार्तिक ने बटर फ्लाई रेस में प्रथम स्थान हासिल किया।

नर्सरी–A की टॉरटॉइज़ रेस में अर्चित, मारिया और अयांश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नर्सरी–B की टॉरटॉइज़ रेस में सृष्टि, फ़राज़ और आद्विक ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एलकेजी–A की ट्रैफ़िक लाइट साइकिल रेस में अक्षत, नुमान और अयांश ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। एलकेजी–B की बैलेंसिंग बॉल रेस में अलीना, रिदीश और अस्तित्व ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया।

यूकेजी–A की फ़न जंपिंग रेस में अब्दुल, फ़रहत और मृत्युंजय क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, जबकि यूकेजी–B की चेयर ब्रेकिंग फ़न रेस में असद, शौमिक और फ़रमान विजयी रहे।

विद्यालय के संरक्षक संगम लाल गुप्ता ने वार्षिक खेल उत्सव के प्रथम दिवस की सफलता पर सभी बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षक–शिक्षिकाओं को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बच्चों को खेलों के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल मन, मस्तिष्क और शरीर—तीनों को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।

प्ले ग्रुप के कार्तिक ने बटर फ्लाई रेस में प्रथम स्थान किया, हासिल 

  • नर्सरी–A की टॉरटॉइज़ रेस में अर्चित, मारिया और अयांश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • नर्सरी–B की टॉरटॉइज़ रेस में सृष्टि, फ़राज़ और आद्विक ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • एलकेजी–A की ट्रैफ़िक लाइट साइकिल रेस में अक्षत, नुमान और अयांश ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • एलकेजी–B की बैलेंसिंग बॉल रेस में अलीना, रिदीश और अस्तित्व ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया।
  • यूकेजी–A की फ़न जंपिंग रेस में अब्दुल, फ़रहत और मृत्युंजय क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
  • यूकेजी–B की चेयर ब्रेकिंग फ़न रेस में असद, शौमिक और फ़रमान विजयी रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा, कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार सिंह, किडज़ी कोऑर्डिनेटर मंजू शर्मा, स्पोर्ट्स टीम—उदय प्रताप सिंह, शमशेर खान, शमसुद्दीन, पूनम शर्मा, आनंद राव— कार्यक्रम को मिस्टर प्रदीप मिश्रा ने कोऑर्डिनेट किया, सहित सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं ने अपनी ज़िम्मेदारियों का सराहनीय निर्वहन करते हुए प्रतियोगिताओं को सफ़लतापूर्वक संपन्न कराया।

तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का प्रथम दिन उत्साह, उमंग और सफ़ल आयोजन के साथ संपन्न हुआ। आगामी दो दिनों में 25 नवंबर को कक्षा 1 से 8 तथा 26 नवंबर को कक्षा 9 से 12 की और भी रोमांचक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी जिनमें बच्चों की प्रतिभा और जोश देखने को मिलेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000