प्रतापगढ़ के कटरा मेंदनीगंज में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, समाजिक एकता और राष्ट्रचेतना का हुआ आह्वान

सच्चा आश्रम के महंत मनोज ब्रह्मचारी का संगम यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संगम इंटरनेशनल स्कूल के सचिव दिनेश कुमार गुप्ता स्वागत करते हुए…

 

प्रतापगढ़। आज होटल कंफर्ट इन, प्रतापवासिनी शीतला देवी धाम, कटरा मेंदनीगंज में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य देवेंद्र जी महाराज तथा मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में महंत बाबा उमापति दास एवं महामंडलेश्वर वैष्णव किन्नर अखाड़ा की अंजली दीदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माया देवी एवं मीरा देवी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगत नारायण शुक्ल ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगम इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। इसके पश्चात स्वागत गीत, भरतनाट्यम नृत्य तथा ‘ऐ गिरी नंदिनी देवी’ भजन पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं श्रीहनुमान जी की वेशभूषा धारण कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को भक्ति भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

विद्यालय की छात्रा जीविका पांडे ने अपने ओजस्वी एवं प्रभावशाली भाषण से श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति का संचार किया। मुख्य अतिथि देवेंद्र जी महाराज ने अपने उद्बोधन में जातिगत भेदभाव को समाप्त कर समाज को एकजुट होने का आह्वान किया तथा उपस्थित जनसमूह से जयघोष भी करवाया।

मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी ने सिख वीर बालकों की अमर गाथा सुनाते हुए सभी को संघ की राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सच्चा बाबा आश्रम के महंत महाराज ने समाज को एकजुट होकर खड़े होने और सामूहिक चेतना को आत्मसात करने का संदेश दिया।

वहीं अंजली दीदी ने अपने ओजस्वी संबोधन में जाति-पांति से ऊपर उठकर संगठित होने, भारत को पुनर्जीवित करने एवं राष्ट्रविरोधी शक्तियों से डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला कार्यवाह हेमंत जी, खंड संचालक कृष्ण देव जी, खंड कार्यवाह रवि, सहखंड कार्यवाह आशीष मिश्रा, विपिन एवं जिला कार्यवाहिका प्रिया जी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर संगम यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संगम इंटरनेशनल स्कूल के सचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा मातृशक्ति सहित सभी ने भारत माता की आरती कर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं एकता का संदेश दिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000