20 रुपये के लिए हुआ झगड़ा: पति ने पत्नी को मार डाला, फिर ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

दिल्ली के कस्तूरबा नगर में 20 रुपये के मामूली विवाद पर एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद, जब पुलिस को पति पर शक हुआ और जांच शुरू हुई तो उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी को जान से मार डाला।

वह भी महज 20 रुपये के लिए। पति ने पत्नी से 20 रुपये मांगे थे, लेकिन पत्नी ने देने से इनकार कर दिया था। इस बात से पति नाराज हो गया और उसने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद पति ने खुद भी आत्महत्या कर ली। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महिला के पति पर शक हुआ तो उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

ये मामला कस्तूरबा नगर से सामने आया है। मृतक पति-पत्नी की पहचान 48 साल के कुलवंत सिंह और 45 साल की महिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना को लेकर सामने आया कि बुधवार को दोपहर के वक्त कुलवंत घर आया और महिंदर से 20 रुपये मांगने लगा, लेकिन महिंदर ने पैसे नहीं दिए। 20 रुपये को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और फिर झगड़ा होने लगा।

4 दिसंबर को की थी बेटी की शादी

इसके बाद कुलवंत सिंह ने अपने घर की छत पर ही पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को शॉल में लपेटकर चारपाई पर रख दिया। कुलवंत और महिंदर के तीन बच्चे हैं. उनके दो बेटे और एक बेटी है। दोनों ने 4 दिसंबर को ही बेटी की शादी की थी। कुछ दिन में बेटी भी मायके आने वाली थी। दोनों का बेटा शिवचरण सिगरेट खरीदने के लिए बाहर गया था, जो कैटरर के लिए काम करता है।

जब शिवचरण घर आया तो उसने देखा मां का शव छत पर शॉल में लिपटा हुआ चारपाई पर पड़ा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही शिवचरण और बाकी लोग महिला के शव को छत से नीचे ले आए थे। कुलवंत के भाई ने पुलिस को बताया कि महिंदर ने खुदकुशी की है। फिर जब महिला के बेटे से पूछताछ की गई तो वह भी बातें घुमाने लगा।

ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

ऐसे में पुलिस को शक हुआ और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इसके बाद जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो महिला की हत्या की बात भी सामने आ गई। फिर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिवार के हर सदस्य से पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच पता चला कि महिला का पति गायब है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। बताया गया कि उसे रेलवे ट्रैक के पास देखा गया।

पुलिस रेलवे ट्रैक के पास पहुंची तो कुलवंत सिंह वहीं टहल रहा था। पुलिस को देखते ही उसने भागना शुरू कर दिया। पुलिस उसके पीछ दौड़ी। इसी बची ट्रेन आ रही थी और कुलवंत सिंह ट्रेन के आगे कूद गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौक हो गई। अब पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने कुलवंत सिंह के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000