मोहम्मद अली जिन्ना हिन्दू घर में हुए थे पैदा,पिता ने मस्जिद में बदला था नाम

नई दिल्ली। भारत में एक तरफ जहां क्रिसमस के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई और भारत रत्न मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई।वहीं दूसरी ओर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी भारत विभाजन के आर्किटेक्ट पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की जयंती मनाई गई।

पाकिस्तान ने 25 दिसंबर को अपने संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की 149वीं जयंती मनाई।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और तमाम दूसरे बड़े नेताओं ने जिन्ना को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी है।जिन्ना वो नेता हैं,जिन्होंने ब्रिटिश सरकार से धर्म के आधार पर भारत के बंटवारे की मांग की और इसमें कामयाब भी हुए। 25 दिसंबर 1876 में ब्रिटिश भारत में पैदा हुए जिन्ना ने मजहब की बुनियाद पर भारत को बांटा,लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनका परिवार इस्लाम धर्म में बेहद नया था।जिन्ना के पिता हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम में आए थे।

पाकिस्तान क्रिश्चियन पोस्ट में किए गए दावे के मुताबिक, पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के पिता उस समय तक हिंदू थे,जब जिन्ना का जन्म हुआ था। यानी जन्म के समय जिन्ना हिंदू ही थे।जिन्ना के पिता ने बाद में उनको इस्लाम धर्म में दाखिल कराया।इसका कारण ये था कि पिता और जिन्ना के दादा को मछली के व्यवसाय में होने के कारण सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा था।

रिपोर्ट के मुताबिक जिन्ना के पिता पुंजालाल ठक्कर गुजरात के काठियावाड़ में स्थानीय हिंदुओं के विरोध के बाद कराची में रहे थे।इस समय जिन्ना छोटे थे और उनकी स्कूली शिक्षा कराची में ही हुई।जिन्ना का नाम मैट्रिक परीक्षा में एम जेड ठक्कर लिखा हुआ है। दसवीं के बाद में उनके पिता ने धर्म बदला तो जिन्ना का नाम भी बदला गया।

जिन्ना के दादा प्रेमजी भाई ठक्कर एक लोहाना हिंदू थे, जो पोरबंदर के पास मोती पानेली गांव के निवासी थे।प्रेमजी भाई वेरावल शहर से मछली का व्यवसाय शुरू किया था, जिस पर लोहाना हिंदू समुदाय ने उनको समाज से बहिष्कृत कर दिया। इस पर नाराज होकर प्रेमजी भाई ठक्कर के बेटे पुंजालाल ठक्कर ने आगा खान संप्रदाय का शिया इस्लाम अपना लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक इस्लाम अपनाने के बाद पुंजालाल ठक्कर ने राजकोट की आगा खानी मस्जिद में मोहम्मद अली जिन्ना सहित अपने चार बेटों के नाम बदल दिए।जिन्ना बाद में मशहूर वकील बने और पहले कांग्रेस और फिर मुस्लिम लीग के बड़े नेता बने। जिन्ना ने ही पाकिस्तान का आंदोलन खड़ा किया और बंटवारा किया।

इस्लामी देश पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के बारे में ये भी एक ज्ञात तथ्य है कि वह लंबे समय तक मुस्लिम दक्षिणपंथियों में बिल्कुल लोकप्रिय नहीं थे। साल 1937 के बाद ही जिन्ना ने शेरवानी और टोपी पहनना शुरू किया। इससे पहले तक उनका रहन-सहन पश्चिम से बहुत ज्यादा प्रभावित रहा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000