जेल में बंद पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर की गई हत्या

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में घटी। घटना के बाद से गांव में हड़कंप का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में अनीस खान को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने अनीस को मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह इस समय जेल में बंद हैं। आज ही पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी BSP ने उनकी पत्नी श्रीकला सिंह रेड्डी को जौनपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। श्रीकला सिंह रेड्डी के BSP उम्मीदवार घोषित होने के कुछ ही घंटों के भीतर ही धनंजय सिंह के निजी गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए रीठी गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी थे अनीस खान…

दरअसल, मृतक अनीस खान पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी थे। अनीस खान पूर्व में धनजंय की सुरक्षा में तैनात थे। मंगलवार रात सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव ने अज्ञात बदमाशों ने अनीस पर फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुन जब गांव वाले मौके पहुंचे तो देखा कि अनीस जमीन पर पड़े थे। गांव वालों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अनीस को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने अनीस को मृत घोषित कर दिया।

SP डॉ. अजय पाल शर्मा ने घटनास्थल पर की जांच-पड़ताल…

वहीं घटना के बाद जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वहीं दूसरी तरफ अनीस खान की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलते ही धनंजय सिंह के समर्थकों का जिला अस्पताल में जमावड़ा लग गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000