हाईवे किनारे मिला युवक का अधजला शव उत्तरप्रदेशलखनऊ हाईवे किनारे मिला युवक का अधजला शव, नहीं हो सकी पहचान,जांच में जुटी पुलिस By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 16, 2024 188 सक्ती जिले में नेशनल हाईवे किनारे संदिग्ध हालत में एक युवक का अधजला शव मिला है। मृतक का शव बुरी तरह से जल चुका है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अंदेशा लगाया जा रहा है की व्यक्ति की हत्या कर शव को जलाए जाने का प्रायस किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची थी। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम मसनियाकलां से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे के किनारे एक अधजला शव मिला। ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर डीएसपी अंजली गुप्ता और सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है। samachar 188 Share