”हाफ एनकाउंट बदमाश घायल”, आरोपी के साथ तमंचा, कारतूस और तलवार बरामद

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायर कर उसने भागने का प्रयास किया था। बचाव करते हुए पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी तो वह घायल होकर गिर पड़ा। दिलदारनगर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस और वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस और तलवार बरामद की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि थाना प्रभारी दिलदारनगर तथा उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल पुलिस टीम के साथ रात में गश्त पर थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के प्रयास व अन्य मामला में वांछित अभियुक्त ताड़ीघाट पुलिया के पास छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की और मौके से आरोपी को पकड़ लिया, जिसने अपना नाम अरमान निवासी महना, दिलदारनगर बताया। एसपी ने बताया कि पुलिस तलवार बरामद कराने के लिए जब आरोपी को लेकर प्राथमिक पाठशाला के पास पहुंसी, तो उसने पुलिया के पाइप से तलवार निकालकर दे दी।

इसके बाद उसने वहीं छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में वांछित अभियुक्त के बाये पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को पहले सीएचसी भदौरा ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से पुलिस ने तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और तलवार बरामद की है। बताया कि मामले में दिलदारनगर थाने पर अतिरिक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000