सिपाही सौरभ की हत्या के बाद से नाहल गांव में चारों तरफ सन्नाटा,अब तक 57 गिरफ्तार, 4 का हाफ एनकाउंटर

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मासूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में सिपाही सौरभ की हत्या के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दिन-रात एक कर दिया है।अब तक 57 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 4 को हाफ एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया।नाहल गांव में खौफ का ऐसा आलम है कि लोग घरों में ताला जड़कर फरार हो गए हैं।नाहल गांव में चारों तरफ सन्नाटा है।

ये है सिपाही सौरभ की शहादत का पूरा मामला

25 मई को नोएडा पुलिस शातिर बदमाश कादिर को पकड़ने के लिए गाजियाबाद जिले के मासूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव पहुंची थी।बदमाश कादिर ने चंद मिनटों में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा कर ली।भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया।कादिर को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की,जिसमें सिपाही सौरभ कुमार शहीद हो गए,कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाश कादिर को पकड़ने आई पुलिस टीम पर पथराव और एक सिपाही सौरभ की हत्या ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ छेड़ी जंग

सिपाही सौरभ कुमार हत्याकांड के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ जबरदस्त जंग छेड़ दी।पुलिस ने बदमाश आदिल, अब्दुल,इलियास और अबरार को हाफ एनकाउंटर के बाद पकड़ा।ये गोली लगने से अब लंगड़ाते हुए जेल की सैर करेंगे। इसके अलावा पुलिस ने छापेमारी कर 11 और आरोपियों को धर दबोचा।हंगामा और पथराव के आरोप में 42 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कुल मिलाकर अब तक 57 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि कई बदमाश अभी भी फरार हैं।

नाहल गांव में दहशत,पलायन का मंजर

नाहल गांव की आबादी लगभग 40 हजार है।नाहल गांव में पुलिस की कार्रवाई से सन्नाटा है।गिरफ्तारी के डर से गांव के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं।ज्यादातर घरों में ताले लटक रहे हैं,सड़कों पर सन्नाटा है।पूरे गांव में दहशत का माहौल है,लोग पुलिस की कार्रवाई से सहमे हुए हैं।पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि सिपाही सौरभ हत्याकांड में शामिल किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000