हमास ने 13 इजरायली बंधकों को छोड़ा, 12 थाई नागरिक भी हुए रिहा

तेल अवीव। हमास ने बंधकों के पहले जत्थे को छोड़ दिया है। 13 इजरायली लोगों को रिहा कर दिया गया है। इसके अलावा 12 थाई बंधकों को भी छोड़ा गया है।बंधकों को हमास ने इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस (ICRC) के हवाले कर दिया है। इन बंधकों को मिस्र और गाजा के बीच के राफा क्रॉसिंग पर लाया जा रहा है। यहां पहुंचने में कितना समय लगेगा, इसका जानकारी नहीं है। लेकिन यहां से ही इन्हें आजाद किया जाएगा। यहां से बंधकों को मेडिकल जांच के लिए इजरायली सेना एयरबेस में ले जाएगी। प्राथमिक जांच के बाद इन सभी को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा, जहां वह अपने परिजनों से मिलेंगे। जिन लोगों को रिहा किया गया है, उनके नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं। हालांकि ये सभी महिलाएं और बच्चे हैं। एक बार बंधकों को छोड़ने के बाद 39 फिलिस्तीनी कैदियों को इजरायल आजाद करेगा। ये सभी वेस्ट बैंक में इजरायल की ओफर जेल में बंद थे। इनकी लिस्ट जारी की गई है, जिसके मुताबिक आजाद होने वालों में 24 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल हैं। इजरायल की जेल सेवा के मुताबिक उन्हें वेस्ट बैंक में एक इजरायली मिलिट्री चेकपॉइंट में स्थानांतरित किया जाए और यहां से घर लौटने की इजाजत मिलेगी।

12 थाई नागरिक छोड़े गए…

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि 12 थाई नागरिक जो बंधक बनाए गए थे, उन्हें रिहा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दूतावास के अधिकारी इन लोगों को साथ लाने के लिए जा रहे हैं। मिस्र की इन्फॉर्मेशन सर्विस ने कहा, ‘मिस्र के प्रयासों के परिणामस्वरूप 12 थाई नागरिकों की रिहाई हुई है।’ हमास ने बंधकों की रिहाई की पुष्टि कर दी है। थाई नागरिकों को छोड़ना इजरायल-हमास की डील का हिस्सा नहीं था। थाईलैंड के मुताबिक उसके 26 नागरिकों को बंधक बनाया गया था।

50 बंधकों की हुई डील…

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षामंत्री योव गैलेंट इस पूरी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। तेल अवीव में मौजूद इजरायली डिफेंस फोर्स के कमांड सेंटर में वह मौजूद हैं। हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर भीषण हमला किया था। इस हमले में 1400 से ज्यादा लोगों को मार दिया गया था। इसके साथ ही हमास ने 240 लोगों को बंधक बना लिया था। पिछले 48 दिनों से यह लोग हमास की कैद में हैं। हालांकि अभी सिर्फ 50 बंधकों को छोड़ने से जुड़ी डील हो पाई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000