हमास ने 20 इजायली बंधकों को किया रिहा, नेपाल के एकमात्र हिंदू बंधक के जिंदा बचने की उम्मीद खत्म, 2000 फलस्तीनी भी होंगे रिहा

गाजा में दो साल तक चली लड़ाई के बाद आज सोमवार से इजरायली बंधकों की रिहाई शुरू हो गई है। 7 बंधकों के पहले बैच को रिहा भी कर दिया गया है। गाजा से 48 बंधकों की रिहाई की उम्मीद में सैकड़ों लोग सुबह से ही तेल अवीव के बंधक चौक पर जमा हो गए। बंधक और लापता परिवार मंच ने चौक पर लगाई गई स्क्रीन पर बंधकों की इजरायल वापसी का प्रसारण करने की योजना बनाई है। चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, बंधकों के परिवारों को रात में ही दक्षिण की ओर रवाना कर दिया गया। परिवारों को गाजा सीमा के पास स्थित रीम सैन्य अड्डे पर पहुंचने के लिए कहा गया है। स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8 बजे बंधकों की रिहाई की उम्मीद है। गाजा में हमास की कैद में अभ 48 इजरायली बंधक अभी मौजूद हैं, जिनमें से 20 के जीवित होने की संभावना है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमले के दौरान 250 बंधकों को अगवा कर लिया था। इनमें से बाकी को जीवित या मृत छोड़ा जा चुका है। गाजा में दो साल के बाद आज इजरायली बंधकों की रिहाई शुरू हो रही है। हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को हमले में 250 बंधकों को अगवा कर लिया था। इनमें अभी भी 48 गाजा में मौजूद हैं।