एक झटके में गम में बदली खुशियां; नवजात के जन्म पर बधाई देने जा रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में गई जान

गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के भटपी में नवजात के जन्म पर बधाई देने जा रहे चार युवक हादसे का शिकार हो गये। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई फिर पलट गई। भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी चारों दोस्तों को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे इटियाथोक खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली मोड़ के पास तेज रफ्तार एक बोलेरो आम के पेड़ से टकराकर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गड्ढे में पानी भरा हुआ था। कोतवाली देहात अतंर्गत ठड़क्की-पट्टी दुल्लापुर तरहर निवासी अभिषेक साहू (21), झंझरी के तिवारीबाजार निवासी रामबचन पांडेय (23), दुर्गापुर तरहर कचनापुर के रहने वाले दीपू मिश्र (21) और कोतवाली देहात अंतर्गत कंसापुर निवासी कर्म सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाहन चला रहे दीपू के भाई की भटपी में ससुराल है। सभी नवजात के जन्म पर बधाई देने जा रहे भटपी गांव जा रहे थे। गश्त पर निकले वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमन कुमार को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाकर सभी घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला और एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे में चारों युवकों की मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सड़क हादसे के शिकार चारों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में आकस्मिक चिकित्सा के लिए पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि सभी की सांसें थम चुकी हैं। चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000