हरदोई की बेटी की लखनऊ में हुई हत्या, पार्टी के दौरान मारी गई गोली, 5 दिन पहले ही घर से गई थी कॉलेज

हरदोई। हरदोई के कोतवाली शहर इलाके में आने वाले आलू तोक उत्तरी की रहने वाली 20 वर्षीय निष्ठा की लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। निष्ठा BBD यूनिवर्सिटी से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात एक पार्टी के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। कोतवाली शहर इलाके के आलू थोक उत्तरी निवासी संतोष तिवारी कन्नौज जनपद के छिबरामऊ में यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के सीनियर मैनेजर के तौर पर तैनात हैं। उनको एक पुत्र और एक पुत्री है। निष्ठा अपने भाई से बड़ी थी। छोटा भाई रिशु है। संतोष तिवारी के घर में इस वक्त सन्नाटा पसरा हुआ है। संतोष तिवारी की मां और उनका छोटा बेटा रिशु घर पर मौजूद है, लेकिन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वैसे संतोष तिवारी सांडी थाने के घमईया गांव के मूल निवासी हैं जो बीते कई दशकों से आलू थोक उत्तरी में रह रहे हैं। बताया गया कि घटना की सूचना मिलने के बाद संतोष तिवारी अपनी पत्नी के साथ लखनऊ निकल गए थे, इसके बाद अब कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद मृतका के शव को हरदोई लाया जाएगा।

जानकारी करने पर पता चला कि अभी 16 या 17 तारीख को ही निष्ठा अपने घर से लखनऊ गई थी जहां लखनऊ में चिनहट के दयाल रेजीडेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट में बुधवार आधी रात दारू पार्टी हुई। इसी दौरान संदिग्ध हालात में गोली चली। गोली निष्ठा को लगी जिसके बाद गंभीर हालत में निष्ठा को उसके दोस्त लोहिया अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक लोहिया में छात्रा और उसके परिवार के बारे में लिखा-पढ़ी कराकर दोस्त भाग लिए। डॉक्टरों ने निष्ठा को मृत घोषित कर दिया। तड़के साढ़े तीन बजे हॉस्पिटल स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर हरदोई से पहुंचे पिता ने चिनहट थाने में दोस्त आदित्य पाठक पर हत्या का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक BBD हॉस्टल छोड़कर दो महीने पहले ही निष्ठा पारस नाथ सिटी में किराए पर रहने लगी थी। बुधवार रात निष्ठा कॉलेज में गणेश उत्सव से अपने दोस्त आदित्य पाठक के दयाल रेजीडेंसी स्थित फ्लैट पर पहुंची थी, जहां पर दोस्तों के साथ पार्टी चल रही थी। इसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000