हर्ष फायरिंग से मचा कोहराम: बहन के पेट में लगी गोली, जान बचाने के लिए भाई बाइक पर ही लेकर पहुंचा अस्पताल, कुछ ही देर में हुई मौत

श्यामनगर में किराना दुकानदार अरशद की बेटी अक्सा की गोली लगने से मौत हो गई। लहूलुहान बहन को उसका भाई अब्दुल अस्पताल बाइक से लेकर पहुंचा, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। दूल्हे समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में सोमवार देर रात शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में किराना दुकानदार अरशद की बेटी अक्सा (20) की पेट में गोली लगने से मौत हो गई। अक्सा ने इसी वर्ष इंटर पास किया था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बरात में फायरिंग करने वाले बाकी लोग मौके से भाग गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें तलाश रही है। श्यामनगर 20 फुटा रोड निवासी अक्सा के भाई अब्दुल समद ने बताया कि कॉलोनी के हाजी शाहनवाज के बेटे सुहेल की बरात फफूंडा गांव के पास किंग पैलेस में जानी थी।

रात करीब 10 बजे चढ़त के दौरान कुछ बरातियों ने जमकर फायरिंग की। उनकी बहन अक्सा दादा यासीन के मकान की छत पर खड़ी बरात देख रही थी। अचानक एक गोली अक्सा के पेट में आकर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अब्दुल अपने एक साथी के साथ बहन को बाइक पर लेकर तुरंत बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 दूल्हे समेत तीन नामजद, 20-25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मृतका के पिता अरशद की तहरीर पर दूल्हे सुहेल, उसके भाई साकिब और पिता हाजी शाहनवाज को नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

बहन की जान बचाने के लिए भाई बाइक पर ही लेकर पहुंचा अस्पताल

बहन अक्सा (20) को बचाने के लिए भाई अब्दुल समद बाइक पर ही उसे लेकर अपने साथी के साथ दौड़ा। केएमसी अस्पताल पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। उसे अफसोस है कि वह अपनी बहन की जान नहीं बचा सका। उधर युवती की मौत होने पर कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया। बरात में शामिल लोग मौके से भाग खड़े हुए। शादी वाले घर में भी अफरातफरी मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं।

पढ़-लिखकर काबिल बनना चाहती थी बेटी

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर निवासी अरशद घर के बाहर ही किराना की दुकान करते हैं। अक्सा की मौत से पिता अरशद, मां साजिदा, बड़ी बहन निदा, अलीना, भाई अब्दुल समद, छोटे भाई अब्दुल आहद और छोटी बहन हिफ्जा का रोकर बुरा हाल है। पिता अरशद ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ लिखकर काबिल बनना चाहती थी। मगर इंटर के बाद किसी कारण से उसका बीए में एडमिशन नहीं हो सका था। लेकिन इस बार उसका एडमिशन जरूर कराते।

पिता कर रहे थे बरात में जाने की तैयारी
कॉलोनी में ही शादी थी और पूरी कॉलोनी को बरात में निमंत्रण मिला था। अक्सा के पिता अरशद भी बरात में जाने की तैयारी में थे। वह तैयार होकर बरात में शामिल हो गए थे। इसी दौरान बेटी ने दादा यासीन के घर बरात देखने की बात कही। दूल्हे और यासीन का घर आमने-सामने हैं। अक्सा बरात देख रही थी, तभी हर्ष फायरिंग में उसे गोली लग गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000