पीतल के कारोबार में हवाला का पैसा, कैंट स्टेशन पर मिला रूपयों से भरा बैग

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर कावड़ियों की सुरक्षा में लगी जीआरपी टीम को रविवार को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब चेकिंग के दौरान उनके हाथ रुपयों से भरा बैग मिला। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर जीआरपी की टीम ने रुपए से भरे बैग ले जा रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। दोनो अभियुक्तों के बैग की चेकिंग करने पर करीब 17 लाख 83 हजार रुपए बरामद हुआ। जीआरपी के जवानों के द्वारा पूछताछ किए जाने पर पैसे का कोई हिसाब नही मिलने पर हिरासत में ले लिया गया। वही आईटी की टीम इस पूरे मामले पर हिरासत में लिए गए अभियुक्तों से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। रुपयों से भरे बैग के साथ पकड़े गए दो अभियुक्तों को लेकर जीआरपी कैंट के सर्किल ऑफिसर कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि सावन के महीने पर जीआरपी टीम कैंट प्रभारी हेमंत सिंह की अगुवाई में लगातार चेकिंग किया जा रहा है।

कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर चेकिंग के दौरान मुरादाबाद के रहने वाले 2 लोगों के पास से 17 लाख 83 हजार बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि वह पीतल का कारोबार करते हैं और वाराणसी के व्यापारियों से पीतल का पैसा लेकर वापस मुरादाबाद जा रहे थे। बरामद हुए पैसे को लेकर व्यक्तियों के द्वारा कोई प्रमाण और साक्ष्य प्रस्तुत नही किया गया। जिसके बाद दोनो को हिरासत में लेकर आईटी टीम को सूचित किया गया। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि कैंट स्टेशन पर बरामद हुआ पैसा हवाला का है या नही इसके बारे में आईटी टीम जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000