डेंगू से हेड कांस्टेबल की हुई मौत: पांच दिन में तोड़ा दम; आखिरी वक्त में प्लेटलेट्स रह गई थीं पांच हजार

गाजियाबाद में डेंगू जानलेवा होता जा रहा है। डेंगू की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है। मंगलवार को हेड कांस्टेबल ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। शहीद नगर पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल अजीत सिंह सोलंकी पिछले 5 दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। उनका प्लेटलेट्स घटकर पांच हजार रह गई थी। जबकि मंगलवार को जनपद में डेंगू के 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। 

क्या है पूरा मामला…

साहिबाबाद थाना स्थित चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल को तेज बुखार के बाद सोमवार को यशोदा अस्पताल कौशांबी में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद अजीत की प्लेटलेट्स सिर्फ पांच हजार निकली। चिकित्सकों ने हेड कांस्टेबल का इलाज शुरू किया। मंगलवार की सुबह 10 बजे चिकित्सकों ने अजीत सोलंकी को मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से बुलंदशहर के ग्राम झमका निवासी अजीत सिंह सोलंकी 2005 में पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। इसके बाद प्रोन्नत होने पर वह हेड कांस्टेबल हो गए।  जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता का कहना है कि हेड कांस्टेबल को बुखार के साथ हाई बीपी और अन्य दूसरी बीमारी भी थी, जिसके कारण उनकी मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को 15 नए डेंगू मरीजों की पुष्टि की गई है।

जिसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 1075 पहुंच गई है। जनपद में डेंगू का प्रकोप जारी है। प्रतिदिन 14 से 15 मामले सामने आ रहे हैं। जबकि लगातार संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। यहां तक कि अक्टूबर माह में डेंगू का प्रकोप कम होना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार चिकित्सकों की थ्योरी भी उल्टी पड़ती नजर आ रही है। लोग तेजी से डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को 4572 घरों में सर्वे करने के बाद 95 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। जिसे मौके पर नष्ट किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000