इधर पुलिस कर्मी मोबाइल देखने में रहे व्यस्त उधर हत्यारोपी कैदी अस्पताल से हुआ फरार पुलिसकर्मीयों में मचा हडकंप

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में टीबी का इलाज कराने आया हत्या का आरोपित कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। चर्चा यह है कि आरोपित पर निगाह रखने वाले दो सिपाही कर्मी मोबाइल देखने में मशगूल थे। सोचनीय यह रहा कि कैदी की हथकड़ी रहस्यमय परिस्थिति में खुल गई थी। कैदी के फरार हो जाने की जानकारी होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। कैदी कब और कैसे फरार हो गया इसकी भनक तक पुलिस कर्मियों को नहीं लग सकी। अब उसकी खोजबीन में अधिकारी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। दरअसल, चोपन थाना के नवतोलिया गांव निवासी रामविचारे का पुत्र लल्लू केवट हत्या के आरोप में रार्बट्सगंज के गुरुमा जिला जेल में बंद था। पिछले कुछ माह से उसकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। चिकित्सकीय जांच में पता चला कि वह टीबी रोग से ग्रसित है। बीते 21 अक्टूबर को उसे रामनगर के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस पर निगाह रखने के लिए चार सिपाहियों की दो शिफ्ट में तैनाती की गई थी। रात की शिफ्ट में राजेश व विकास मिश्रा को लगाया गया था।

हत्या का आरोप होने के कारण उसके हाथ में हथकड़ी भी लगाई गई थी। अस्पताल में उसका उपचार कड़ी निगरानी में किया जा रहा था। रविवार की रात अचानक उसके हाथ की हथकड़ी खुल गई और मौका पाकर लल्लू फरार हो गया। जब उसके फरार हो जाने की जानकारी मिली तो सोनभद्र सहित वाराणसी जनपद में खलबली मच गई। जानकारी होते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए और वाराणसी, चंदौली जिले में उसकी खोजबीन करने में लग गए। सवाल यह उठने लगा कि आखिर कैदी की हथकड़ी कैसे खुल गई। जबकि चाबी सिपाहियों के पास थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों सिपाही मोबाइल देखने में मशगूल थे। चर्चा यह भी रही कि कैदी भागने के लिए अस्पताल में आने के बाद ही योजना बनाने में लग गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी के फरार होने में कुछ लोगों ने उसका साथ भी जरुर दिया होगा। बहरहाल मामला जो भी हो, लेकिन हत्यारोपित कैदी के फरार हो जाने को लेकर पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000