बाइक पर गिरी हाईटेंशन लाइन, दो बच्चों समेत जिंदा जल गए तीन लोग

उत्तर प्रदेश में सीएम सिटी गोरखपुर में रविवार की देर शाम बड़ा हादसा हुआ है। यहां सोनबरसा बाजार में एक बाइक पर हाईटेंशन लाइन गिर गई। इस लाइन के संपर्क में आते ही धमाके के साथ बाइक में आग लग गई। इससे बाइक पर सवार एक युवक और दो बच्चों की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव उठाने से मना कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृत युवक की उम्र करीब 24 साल है। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार दोनों बच्चियों में एक उसकी बेटी तो दूसरी भतीजी है।

घटना एम्स थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत करने की कोशिश कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम और एसएसपी से बात कर उन्हें तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस घटना में मृत युवक और दोनों बच्चियों के लिए संवेदना व्यक्ति करते हुए घायलों के लिए समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

11 हजार वोल्ट की लाइन गिरने से हादसा…

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान विशुनपुर खुर्द टोला धनहा निवासी 24 वर्षीय शिवराज निषाद तथा उनकी दो साल की बेटी और 9 साल की भतीजी के रूप में हुई है। रविवार की शाम को यह तीनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। सोनबरसा स्थित नहर के पास से गुजरते समय अचानक से हाई टेंशन लाइट टूट कर इनके ऊपर गिर गई और यह हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक घटना शाम लगभग 6 बजे की है। इनके ऊपर 11000 वोल्ट की लाइन गिरी है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इन्हें बचाने की खूब कोशिश भी की, लेकिन मदद पहुंचने तक इन तीनों की मौत हो चुकी थी.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर एंबुलेंस में रखवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने की कोशिश की, लेकिन मौके पर आक्रोशित भीड़ ने रोक दिया. इसके बाद बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने मौके पर खूब हंगामा भी किया.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000