हिंदू प्रेमिका की गर्दन काटी, शादी करना चाहती थी:निकाह से एक दिन पहले गिरफ्तार, सहारनपुर से ले गया,न्यूड करके फेंकी लाश

सहारनपुर में प्रेम प्रसंग में एक हैवानियत भरी वारदात सामने आई है, जहां एक टैक्सी चालक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना यूपी के सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव की है, जहां प्रेमी बिलाल ने देहात कोतवाली की गंगोत्री कॉलोनी निवासी अपनी प्रेमिका उमा (30) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी हत्या के बाद प्रेमिका का सिर काटकर अपने साथ ले गया था। यह जघन्य हत्याकांड पिछले सप्ताह 6 दिसंबर को यमुनानगर के कलेसर जंगल के पास अंजाम दिया गया था, जिसका खुलासा यमुनानगर पुलिस ने रविवार को किया।

यह है मामला

नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर प्रेमी बिलाल ने देहात कोतवाली की गंगोत्री कॉलोनी निवासी प्रेमिका उमा (30) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपी सिर काट कर ले गया था। हत्याकांड को पिछले सप्ताह 6 दिसंबर को यमुनानगर के कलेसर जंगल के पास अंजाम दिया गया, जिसका खुलासा यमुनानगर पुलिस ने रविवार को किया है। रविवार को आरोपी की बरात जानी थी। प्रेमिका उससे शादी करना चाहती थी। इस वजह से आरोपी ने अपनी शादी से एक सप्ताह पहले प्रेमिका की हत्या कर दी थी। पूछताछ में बताया कि उसने रात के अंधेरे में सिर जंगल में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने लाल ढांग क्षेत्र से आरोनी की निशानदेही से बरामद कर लिया है।

यमुनानगर एसपी कमलदीप ने बताया कि 7 दिसंबर को प्रतापनगर क्षेत्र में एक गांव बहादुरपुर के पॉपुलर की नर्सरी में महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। तभी से इस मामले की छानबीन की जा रही है। इस दौरान पता चला कि सहारनपुर नंबर की एक कार घटनास्थल के आसपास देखी गई है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस हथिनीकुंड तक पहुंची। वहां से कुछ मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए, जो उस क्षेत्र में सक्रिय थे। तलाश करते हुए शनिवार को पुलिस नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव पहुंची। वहां से आरोपी बिलाल को पकड़ लिया गया।

दो साल पहले पति से विवाद के चलते रह रही थी अकेली

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि शव उसकी प्रेमिका उमा का था। वह पहले से शादीशुदा थी। दो साल पहले पति और 10 साल के बेटे के साथ रमजानपुरा में रहती थी। पति से विवाद के चलते वह गंगोत्री कॉलोनी में अकेली रहती थी। बेटा अपने पिता के साथ रहता था, जो कभी-कभार मिलने आता था। आरोपी बिलाल टैक्सी ड्राइवर है। करीब दो साल पहले वह दोनों संपर्क में आए।

उमा का खर्च भी बिलाल उठाता था

दोनों लिव इन रिलेशन में भी रहे। उमा का खर्च भी बिलाल ही उठाता था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने इस बारे में अपने घर पर कोई जानकारी नहीं दी थी। अब उमा उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि बिलाल की शादी उसके परिजनों ने तय कर रखी थी। 14 दिसंबर को उसकी बरात जानी थी।

महिला का सिर व कपड़े बरामद

महिला के सिर को हिमाचल व हरियाणा की सीमा पर लालढांग के पास बरामद कर लिया गया है। हत्या के बाद बिलाल ने सिर को पॉलीथिन में डालकर फेंका था। सिर बरामद करने के बाद पुलिस बिलाल को लेकर कलेसर जंगल के लाल ढांग क्षेत्र पहुंची। वहां उसके कपड़े व शाल बरामद की। जिस हथियार से उमा का सिर काटा था, वह बरामद करना बाकी है।

दो दिन पहले ही हुआ अंतिम संस्कार

छह दिन तक उमा के शव की शिनाख्त नहीं होने पर शुक्रवार को उसके सेवा समिति के माध्यम से उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

पड़ोसियों ने बताया तो बिलाल तक पहुंची पुलिस

पड़ोसियों ने बताया कि छह दिसंबर को बिलाल कार लेकर आया था। उस समय उमा खुश थी। उमा ने दूसरे किराएदारों को बताया था कि बिलाल उससे शादी करेगा और वह बिलाल के साथ जा रही है। इसके बाद से वह नहीं लौटी। शनिवार को यमुनानगर पुलिस कॉलोनी में पहुंची और मकान मालिक बबीता से पूरी जानकारी ली। घटनास्थल के आसपास देखी गई सहारनपुर नंबर की एक कार को ट्रेस करके पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं और बिलाल तक पहुंची।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000