प्रतापगढ़: जेल से छूटकर बाहर आये हिस्ट्रीशीटर की मऊआइमा में गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रतापगढ़ से जिला बदर घोषित किए गए एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था और अपने पुराने नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मऊआइमा इलाके के ग्राम कंचनपुर में मंगलवार की देर रात हिस्ट्रीशीटर अफसार अहमद (48) की तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसमें एक गोली पैर, पेट और सिर में लगी है। मृतक प्रतापगढ़ से जिला बदर था।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मऊआइमा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली है।मूलरूप से प्रतापगढ़ के थाना देल्हूपुर के गांव जद्दोपुर निवासी अफसार अहमद अपने ससुराल मऊआइमा के मरखामऊ में रहता था।

मंगलवार देर रात अफसार किसी काम से बाइक से जा रहा था। कंचनपुर के पास फोरलेन पर पहुंचते ही बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली पैर, पेट और सिर में लगी। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मऊआइमा थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।

इस दौरान अफसार रोड किनारे लहुलूहान हालत में पड़ा था। आसपास के लोगों की मदद से उसे स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस को मौके से दो खोखा बरामद हुआ है। जांच में सामने आया है कि अफसार अहमद मऊआइमा थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था और वह प्रतापगढ़ से जिला बदर हुआ था।

पुलिस को अफसार के विरोधियों पर आशंका

जांच में पता चला कि अफसार अक्सर सफारी गाड़ी से चलता था, लेकिन मंगलवार को वह बाइक से जा रहा था। रात करीब नौ बजे के करीब कंचनपुर चौराहे से पहले से घात लगाए बैठे दो से तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उस पर गोलियां बरसा दीं। वहीं, पुलिस ने उसके विरोधियों पर हत्या की आशंका जताई है। बहरहाल, पुलिस प्रतापगढ़-प्रयागराज हाईवे और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हाल में जेल से छूटकर आया था बाहर मृतक

जांच में पता चला कि अफसार अहमद अपने साथियों के साथ गांव मरखामऊ निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश मोहम्मद नसीम को 19 जनवरी 2024 को गोली मारी थी। 20 जनवरी को हिस्ट्रीशीटर बदमाश मोहम्मद नसीम की मौत हो गई। जिसमें अफसार अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन दिनों वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि अफसार की मौत हो चुकी है।

परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अफसार के खिलाफ 10 से ज्यादा एफआईआर दर्ज थी। पुरानी रंजिश के कारण हत्या की आशंका है, परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद मामले जांच की जाएगी। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर दबोच लिया जाएगा। – कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000