HMPV वायरस ने अब महाराष्ट्र में दी दस्तक, मुंबई समेत दो जिलों में मिले तीन मरीज, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई/नागपुर। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) ने अब महाराष्ट्र में भी दस्तक दे दी है। नागपुर के एक निजी अस्पताल में सात और 13 साल की उम्र के दो बच्चों का एचएमपीवी टेस्ट पॉजिटिव आया। इन दोनों बच्चों को खांसी और बुखार था। इसके अलावा मुंबई में भी एचएमपी वायरस का पहला केस सामने आया है। मुंबई में छह महीने का बच्चा एचएमपी संक्रमित मिला है। महाराष्ट्र में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुल मिलाकर तीन मामले सामने आये हैं।

मुंबई में सामने आया पहला मरीज…

जानकारी के अनुसार, मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में छह महीने की बच्ची में ह्यूमन मेटापेन्यूमोवायरस (HMPV) का मामला सामने आया है। बच्ची को एक जनवरी को गंभीर खांसी, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन स्तर 84% तक गिरने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने नए रैपिड पीसीआर टेस्ट के जरिए वायरस की पुष्टि की। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को आईसीयू में ब्रोंकोडायलेटर्स जैसी दवाओं से लक्षणों का उपचार दिया गया, क्योंकि इस वायरस का कोई विशेष इलाज नहीं है। बच्ची को पांच दिनों बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

डॉक्टर्स ने कही ये बात…

 इस बीच, बीएमसी स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने इन्फ्लूएंजा और गंभीर श्वसन संक्रमण की निगरानी बढ़ा दी है। डॉक्टर का कहना है की HMPV दशकों से मौजूद है और मुख्य रूप से बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करता है, लेकिन यह कोविड जैसी महामारी का कारण बनने की संभावना नहीं है।

भारत में अब तक मिल चुके हैं 9 केस…

बता दें कि भारत में अभी तक HMPV वायरस के कुल 9 मामले सामने आये हैं। पहला और दूसरा मरीज कर्नाटक का, तीसरा गुजरात का, चौथा पश्चिम बंगाल, पांचवा और छठा तमिलनाडु के चेन्नई का और सातवां और आठवां मरीज नागपुर में संक्रमित पाया गया है। 9वां मरीज मुंबई में संक्रमित मिला।

सरकार ने जारी की एडवाइजरी…

इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में महाराष्ट्र सरकार ने लोगों से खांसते या छींकते समय अपना मुंह और नाक ढकने का आग्रह किया। राज्य सरकार ने लोगों से बार-बार साबुन से हाथ धोने और लक्षण दिखने पर सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने को कहा है।

इस बीच, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि चीन से एचएमपीवी रिपोर्टों के बारे में चिंता का कोई कारण नहीं है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के समन्वय से एचएमपीवी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     माफिया अनुपम व परिजनों की 9.83 करोड़ की 13 संपत्तियां कुर्क, तीन जिलों में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई     |     डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, फंडिंग रोकने की धमकी पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दायर किया मुकदमा     |     यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक     |     भाजपा नेता के बेटे से मारपीट का आरोप, थाने में हंगामा, एसआई और एक पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, एएसपी को सौंपी गई जांच     |     मुर्गी फार्म की रखवाली कर रहे चौकीदार की गला रेत कर हत्या, धड़ से अलग हुआ सिर     |     भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई ब्रेजा कार, 6 लोगों की मौके पर ही हुई मौत, 2 घायल     |     चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार,पहले भी कर चुकी है पति को मारने की कोशिश     |     नीले ड्रीम और सांप के बाद अब ट्राली बैग में मिला शव, बेवफा पत्नी ने प्रेमी भांजे के साथ सौदी से लौटे पति का किया कत्ल     |     3 बच्चों की मां देवर के साथ हुई फरार , पैसे और जेवर ले गई साथ, बच्चे पुलिस से लगा रहे गुहार     |     दूल्हे को जैसे ही दुल्हन ने पहनाई वरमाला, नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, चौंक गए घराती और बाराती     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000