अवैध निर्माणों को ढहाने के वर्षों पहले जारी आदेश पर अब तक अमल क्यों नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लखनऊ नगर-निगम से मांगा जवाब

लखनऊ। शहर में वर्षों पहले कई अवैध निर्माणों को ढहाने के आदेश देने के बावजूद आज तक उस पर अमल न होने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम पर कड़ी नाराजगी जताई है। अवैध निर्माणों पर सरकारी तंत्र की असंवेदनशीलता पर कोर्ट ने कहा कि यह हालात दुखद है। यदि नया सर्वे कराया जाए तो हालात और बदतर मिलेंगे।
इन परिस्थितियों में राज्य सरकार को ऐसा तरीका खोजना होगा कि शहर में विनियमित विकास हो और लोगों को रहने के लिए स्वस्थ वातावरण मिल सके। कोर्ट ने इस पर प्रमुख सचिव शहरी नियोजन को अपना व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

जनहित याचिका की सुनवाई पर मांगा जवाब…

कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि 10 फरवरी को अगली सुनवाई तक उनका हलफनामा नहीं दाखिल किया जाता है तो वह संबंधित रिकॉर्ड के साथ स्वयं हाजिर रहें। यह आदेश जस्टिस एआर मसूदी और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक कुमार की ओर से वर्ष-2012 में दाखिल की गई एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। 

सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने आया कि विकास प्राधिकरण व अन्य ने उसके सामने उन निर्माणों का विवरण काफी पहले पेश किया था जो कि अवैध हैं और जिनको ढहाने के बारे में आदेश जारी किए गए थे। कोर्ट ने कहा कि 2012 में जो अवैध निर्माणों को ढहाने के आदेश दिए गए थे आज तक उन पर अमल नहीं हुआ, यह दुखद स्थिति है।

बिना नक्शा कैसे बन रहीं बहुमंजिला इमारतें…

कोर्ट ने प्रमुख सचिव शहरी नियोजन को यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि यह कैसे हुआ कि अवैध निर्माण होते रहे और संबंधित विभागों को इसकी खबर तक नहीं हुई। वे बताएं कि बिना नक्शा पास हुए किस प्रकार रिहायशी इलाकों में बहुमंजिला इमारतें और व्यवसायिक भवन बन जाते हैं। अब इस प्रकार के अवैध निर्माणों को रोकने के लिए क्या उपाय किए जाएंगे।

HC ने तत्कालीन DM-SSP को किया तलब…

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाथरस में हुई भगदड़ मामले में जवाब मांगा है। कोर्ट ने दो जुलाई 2024 को गांव फुलरई मुगलगढी में सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के अनुयायियों की तरफ से आयोजित सत्संग में हुई भगदड़ में हुई मौतों के मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी व एसएसपी को हलफनामे के साथ 15 जनवरी को तलब किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000