उत्तरप्रदेशअपराधप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में गुंडई चरम पर: सरेराह युवक को लात-घूंसों से पीटा,सोशल मीडिया पर विडियो वायरल By Pratibha Rajdar Last updated Feb 4, 2026 350 प्रतापगढ़ सिटी कोतवाली के सब्जी मंडी इलाके में दबंगों ने एक युवक को लात-घूंसों और पत्थरों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मंगलवार शाम 5 बजे हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह वारदात पवन पैलेस रोड पर हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने युवक पर लात-घूंसों के साथ पत्थरों से भी हमला किया। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल सुभाष कुमार यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मुकदमा कायम कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। 350 Share