भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया दुःख का कोहराम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और पास खड़े लोहे के खंभे व सीमेंट के बोल्डर से टकरा गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना पुरवा थाना क्षेत्र के भूलेमऊ गांव के पास लोन नदी के नजदीक हुई। पुरवाअचलगंज मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक अपाचे बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ के पास चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे साइन बोर्ड से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क किनारे पड़े सीमेंट के बोल्डरों से जा भिड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

राहगीरों ने हादसा होते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुरवा कोतवाल अमरनाथ यादव ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जबकि घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा भिजवाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बीघापुर क्षेत्र के अढौली गांव निवासी 31 वर्षीय अनुराग पाल, उनके ममेरे भाई बैसनखेड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल और तौरा गांव निवासी 25 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि अनुराग और राहुल आपस में ममेरे भाई थे।

परिजन के मुताबिक तीनों युवक मोहनलालगंज, लखनऊ में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। राहुल के मौसा के घर कार्यक्रम था। दिन में समय न मिलने के कारण उन्होंने रात में जाने का निर्णय लिया था। योजना थी कि रात वहीं रुककर शनिवार को वापस लौटेंगे, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

मौत की खबर मिलते ही गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अनुराग की पत्नी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया था। वह पेशे से ट्रक चालक था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। राहुल बुलडोजर चलाने का काम करता था, जबकि सौरभ दूध बेचकर परिवार चलाता था। सौरभ की शादी 28 अप्रैल को तय थी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है। मामले की आगे जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000