भीषण सड़क हादसा; एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, कई लोग हए घायल

लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात बड्डूपुर क्षेत्र के इनैतापुर गांव के पास दो कार व एक ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। इसमें एक कार सड़क के बगल तालाब में चली गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात तक राहत व बचाव कार्य जारी रहा। मौके पर डीएम और एसपी भी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार रात करीब 10.40 बजे फतेहपुर की ओर से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी उसके बाद सामने से आ रही दूसरी कार में टकराकर तालाब में चली गई। हादसे में ऑटो में सवार सभी आठ लोग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। सड़क भी जाम हाे गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाना शुरू किया। दो को सीएचसी घुुंघटेर व तीन को जिला अस्पताल में मृत घोषित दिया गया। सीओ ने बताया कि मृतकों में इरफान पुत्र एहतेशाम, वहिदून निशा पत्नी स्वर्गीय अनवार अली, अजीज अहमद उर्फ बुद्धू पुत्र मुहर्रम अली, ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली व साबरीन पत्नी तारिक काजमी शामिल हैं। सभी बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र के उमरा गांव के एक ही परिवार के रहने वाले हैं। सभी ऑटो से एक रिश्तेदार के निधन पर हाल जानने जा रहे थे। ऑटो में सवार शायरा बानो पत्नी अजीज अहमद, एक बच्ची अक्सा पुत्री सारिक, वरुना कार चालक नंदना खुर्द गांव का विवेक घायल हैं। एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि कार में सवार कुछ लोग दूसरे वाहन से गए हैं। उनका भी पता किया जा रहा है।

मृतक लोगों के नाम व सभी निवासी उमरा थाना, कुर्सी तहसील फतेहपुर बाराबंकी…

1. इरफान पुत्र एहतेशाम
2. वहिदून निशा पत्नी स्वर्गीय अनवार अली
3. अजीज अहमद उर्फ बुद्धू पुत्र मुहर्रम अली
4. ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली
5. साबरीन पत्नी तारिक काजमी

घायलों का नाम व पता…

6. शायरा बानो पत्नी अजीज अहमद निवासी उमरा
7. अक्सा पुत्री सारिक निवासी उमरा
उपरोक्त सभी बैटरी ऑटो में सवार थे।
8. विवेक पुत्र वीरेंद्र निवासी नंदना खुर्द (वरना कार)

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000