भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने SUV-वैन को मारी टक्कर, 4 लोगों की हुई मौत

यूपी की राजधानी लखनऊ में इंदिरा नहर के पास तीन वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में सात घायल भी हुए हैं। घटना बीबीडी थाना क्षेत्र में हुई। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने वैन और कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

लखनऊ पुलिस के मुताबिक, एक एसयूवी को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी और फिर एक वैन भी उसमें जा घुसी। इस दुर्घटना में वैन में सवार तीन और एसयूवी में सवार एक व्यक्ति समेत चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान शहजाद (40), किरण यादव (38), कुंदन (20) और हिमांशु (17) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घायलों को राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। गुरुवार देर शाम हुई इस घटना की जांच चल रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने कुछ ही देर में दुर्घटनास्थल से मलबा हटाकर किसान पथ पर यातायात को सुचारू कर दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मामले में DCP ईस्ट शशांक सिंह ने न्यूज एजेंसी से कहा- BBD थाना क्षेत्र स्थित किसान पथ पर एक दुखद हादसा हुआ जिसमें 2 गाड़ियां दुर्घटना ग्रस्त हो गई हैं। एक ट्रक इन गाड़ियों से टकराया। एक गाड़ी में लगभग 9 लोग सवार थे, जिसमें 6 गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इनमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। दूसरी गाड़ी में 4 लोग सवार थे और इनमें से 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000