उत्तरप्रदेशकन्नौज भीषण हादसा: खड़ी बस में डंपर ने मारी टक्कर, तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल By Khulasa India News Desk Last updated Dec 29, 2025 313 मथुरा से अयोध्या जा बस में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस की तीन सवारियां घायल हो गई। घायलों को मेडिकल कालेज भेजा गया है। छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर थाना अभनपुर कस्बा निवासी चालक मिथिलेश ताबृकाल मथुरा से 40 सवारियों को लेकर अयोध्या जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तालग्राम के 173 किलोमीटर के पास पीली पट्टी पर खड़ी कर लघुशंका करने लगे। सवारियां भी नीचे उतर कर टहलने लगीं। तभी झांसी से गिट्टी लाद कर लखीमपुर जा रहे डंपर चालक को झपकी आने के कारण बस से जा टकराया। इससे बस की पीछे सीट पर बैठी तीन सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस गश्ती दल, पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा 313 Share