लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा,डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, दर्जनों घायल

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। दरअसल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और‌ ट्रक में टक्कर हो गई,जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया। बस में कुल 40 यात्री सवार बताए गए। मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल राहत-बचाव कार्य पूरा किया जा चुका है। सड़क को क्लियर करा लिया गया है। बता दें कि ये भीषण सड़क हादसा आज दोपहर कन्नौज जिले के सकरावा थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे 141 पर औरैया बॉर्डर के पास हुआ।

एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी घायलों की मदद के लिए रुक गए।उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और उनका अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए।मंत्री ने डीएम से भी बात की और हादसे की जांच करने के निर्देश दिए हैं।सड़क हादसे में घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज और तिर्वा के लिए भेजा गया है,जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार चलती बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और पलट गई।हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई।आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।सूचना पाकर मौके पर यूपीडा की टीम और पुलिस भी पहुंच गई।

कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस हादसे में मरने वालों की संख्या 6 से बढ़कर 8 हो गई है और घायलों की संख्या 19 है।फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है।घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।मृतकों के परिजनों को भी खबर दी जा रही है।

बता दें कि इससे पहले पीलीभीत में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था।इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी।जबकि चित्रकूट सड़क हादसे में छह लोगों को जान गवांनी पड़ी थी। सीएम योगी ने सड़क हादसे पर दुख जताया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000