अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस,पीछे से आ रही कार भी बस में जा घुसी.... उत्तरप्रदेशमथुरा यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा कार सवार 5 लोगों की जलकर मौत,अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी बस By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 12, 2024 364 उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को भीषण हादसा हुआ। यहां एक वोल्वो स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और बीच सड़क पर रुक गई। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त बस से टकरा गई। इसके बाद कार और बस में आग लग गई। हादसे में कार सवार 5 लोग जिंदा जल गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों को सूचित किया, जिन्होंने आग को बुझाया। मृतकों की पहचान नहीं हुई है। कार सवार लोगों की जलकर मौत अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस।पीछे से आ रही कार भी बस में जा घुसी। हादसे में बस और कार में लगी भीषण आग। महावन के माइल स्टोन 116 पर हुआ हादसा। बस में बैठे यात्री सुरक्षित बचे… हादसा मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 117 के पास हुआ है। हादसे के समय वोल्वो स्लीपर बस आगरा से नोएडा जा रही थी।पुलिस का कहना है कि डिवाइडर से टकराने के बाद बस बीच सड़क पर खड़ी हो गई, जिससे तेज रफ्तार कार बस के डीजल टैंकर से टकरा गई और आग लग गई।कार फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के अंशुल यादव चला रहे थे। वोल्वो बस पर बिहार का नंबर है। जांच जारी है। समाचार 364 Share