भीषण सड़क हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर चार की मौत, सात लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बिहार में पूर्णिया जिले के नगर थाना क्षेत्र के इथेनॉल फैक्टरी के पास शनिवार की सुबह बस ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में मरने वालों की पहचान बापजा उरांव (68), अनुपलाल उरांव (72), जितेंद्र उरांव (45) और डोमी उरांव (70) के रूप में हुई है। घायलों में राजेंद्र उरांव (50), मोहन शाह ऑटो ड्राइवर (35), दशरथ उरांव (65), नुनुलाल उरांव (62), साधु उरांव (64), जिया लाल उरांव (72) और दिनेश उरांव (35) हैं। सभी धमदाहा थाना के बिशनपुर पंचायत के सुंथिया गांव के रहने वाले हैं। जमीनी विवाद में सुनवाई के लिए सभी सिविल कोर्ट पूर्णिया जा रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस तेज रफ्तार से आ रही थी। बस की स्पीड 70 से 80 की रही होगी। ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो का अलगा हिस्सा बस में फंस गया, जिसे बहुत मुश्किल से निकाला गया। दुर्घटना के बाद से मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को ट्रक के नीचे से निकाला और सभी घायलों को पूर्णिया के जीएमसीएच भेजा। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000