बारिश से गिरा मकान; मलबे में दब गए छह भाई-बहन, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

अमरोहा में बारिश के चलते नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती में कच्चा मकान भर-भरा कर गिर पड़ा। मलबे में छह भाई-बहन दब गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। बाद में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हारिश (13) को मृतक घोषित कर दिया। जबकि, दो बहनों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। हारिश पानीपत की रुई फैक्टरी में मजदूरी करने वाले शकील का बेटा है। शकील के परिवार में पत्नी शबनम और छह बच्चे हरीश (13), रहमीना (12), अलफिजा (8), सालिया (6), अदनान (4) माहिरा (2) हैं।

पांच दिन पहले ही शकील मजदूरी करने के लिए पानीपत गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी शबनम और बच्चे घर पर थे। मोहल्ले के बीचों-बीच शकील का कच्चा मकान है। बुधवार की रात से जिले में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते उनके मकान की नींव कमजोर हो गई। शनिवार की सुबह करीब दस बजे शकील के सभी बच्चे घर के भीतर थे, जबकि पत्नी शबनम घर परिसर में बर्तन धुल रही थी। तभी, अचानक मकान भर-भरा कर गिर पड़ा। इस दौरान हारिश, रहमीना, अलफिजा, अदनान, सालिया और माहिरा मालबे में दब गए। मकान के गिरते ही शबनम में शोर मचा दिया। तभी स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हारिश को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल अलफिजा और सालिया को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि, अदनान, माहिरा, रहमीना का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिलते ही एसडीएम बृजपाल सिंह हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना। एसडीएम ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपी गई है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000