माइनर में टूटकर गिरा एचटी लाइन का तार, नहा रहे बालक की हुई मौत, चार किसान भी झुलसे

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के बरखेरवा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे से निकले माइनर में जा गिरा। पानी में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर माइनर में नहा रहे बालक की मौत हो गई, जबकि मूंगफली धो रहे चार किसान झुलस गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बघौली थाना क्षेत्र में बरखेरवा गांव से माइनर निकला है। आम बोलचाल की भाषा में इसे बरखेरवा माइनर कहते हैं। गांव निवासी अशोक कुमार का पुत्र शिवांशु (08) गुरुवार की सुबह माइनर में नहा रहा था। गांव के ही शिवपाल (50), रामशंकर (35), रोहित (22), राजकरन (30) मूंगफली की धुलाई माइनर के पानी से कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर माइनर में गिर गया।

माइनर के पानी में करंट दौड़ गया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे शिवांशु की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने से मूंगफली धो रहे किसान झटके से उछलकर दूर जा गिरे। करंट लगने और गिरने से ये लोग झुलसने के बाद घायल भी हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने शिवांशु और अन्य किसानों के परिजनों को सूचना दी। घायल और झुलसे किसानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि हाईटेंशन लाइन का तार अक्सर टूटता रहता है। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। एक बार तार टूटने के कारण एक मवेशी की करंट लगने से मौत हुई थी, जबकि एक पशुपालक झुलस गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000