मानवता शर्मसार: स्कूल देर से पहुंचने पर दिव्यांग छात्र को पीट-पीटकर टीचर ने किया बेहोश

आजमगढ़ जिले में देरी से स्कूल पहुंचने पर एक दिव्यांग छात्र की शिक्षक ने लात-घूसों से जमाकर पिटाई की, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। जब पीड़िता परिवार थाने शिकायत करने पहुंचा, तो वहां से उन्हें भगा दिया गया। यूपी के आजमगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाला सामने आया है। देर से स्कूल पहुंचे पर दिव्यांग मासूम छात्र की शिक्षक ने जमकर की पिटाई।वहीं छात्रों को करीब 40 मिनट तक कक्षा के बाहर खड़ा रखा।

पिटाई इतनी की गई कि वह बेहोश हो गया। घटना जिले के थाना रौनापार क्षेत्र की है। आरोप है कि विद्यालय के अध्यापक योगेंद्र यादव ने दिव्यांग छात्र को करीब 40 मिनट तक कक्षा के बाहर खड़ा रखा। जब छात्र ने अपनी पीड़ा बताने की कोशिश की तो उस पर डंडों, लात-घूंसों से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि छात्र को इतना पीटा गया कि वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत

आरोप यह भी है कि शिक्षकों और अन्य लोगों छात्रों को खेत में फेंकने तक की बात कह दी। यही नहीं विद्यालय कार्यालय में ले जाकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे न्याय की गुहार लेकर थाना रौनापार पहुंचे, तो वहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई और उन्हें डांटकर भगा दिया गया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एक दिव्यांग बच्चे की यही जगह है हमारे शिक्षा तंत्र और कानून व्यवस्था में। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब और क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल पीड़ितों ने थाने पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी दी है, जिसके बाद अब परिजन कार्रवाई की उम्मीद में बैठे हैं।

पिछले साल भी आया था ऐसा ही मामला

जिले में इस तहर का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह के कई मामले हो चुके हैं। पिछले साल जनवरी में बिलरियागंज थाना क्षेत्र में एक टीचर की बेहरमी सामने आई थी। चार दिन बाद स्कूल पहुंचे छात्र की स्कूल प्रबंधक ने जमकर पिटाई की थी। जब इससे उसका मन नहीं भरा तो उसने छात्र से उठक-बैठक कराई और मैदान में मुर्गा बना दिया। परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफा मुकदमा दर्ज किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000