मानवता हुई शर्मसार, रोड क्रॉस कर रहे बुर्जुग को बीच सड़क पर लोगों ने बेल्ट से पीटा

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग की कुछ लोग बेल्टों और जूतों से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। बचाने आने वाले लोगों को भी धक्का मार कर हटाया जा रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग को बेरहम तरीके से पीट रहे लोगों का आसपास खड़े कुछ लोग समर्थन भी कर रहे हैं हालांकि, बुजुर्ग सरे बाजार पीटता हुआ दबंगों से रहम की भीख मांग रहा है।

हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बस अड्डे के पास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कई लोग जमीन पर गिरे बुजुर्ग की बेल्ट, लात, जूतों और थप्पड़ों से पिटाई कर रहे हैं। पिटाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था। तभी वह आरोपी जलील खान और लईक खान की बाइक के सामने आ गया।

दबंगों ने बुजुर्ग की थप्पड़ों से की पिटाई…

इसी दौरान दोनों ने बाइक के आगे आए बुजुर्ग को अपशब्द कहते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया पहले तो इन दोनों ने बुजुर्ग की थप्पड़ों से पिटाई की और उसके बाद में जमीन पर गिरने के बाद में तालिबानी तरीके से बेल्ट से पिटाई करने लगे। इस दौरान बुजुर्ग पिटाई कर रहे लोगों से रहम की भीख मांगता रहा है, लेकिन आरोपियों को बुजुर्ग पर बिल्कुल तरस नहीं आई। इस दौरान किसी ने सरेआम हो रही पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार…

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर हो रही तीखी टिप्पणी को देखते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन में आकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह ने बताया कि एक बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद में पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लईक खान और जलील खान हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। इन्हें गिरफ्तार करने के बाद अदालत के समक्ष प्रस्तुत करते हुए निर्देशानुसार जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000