मानवता हुई शर्मसार;  पिता ने घर में अपनी ही नाबालिग बेटी से करता था दुष्कर्म, बुआ ने पुलिस बुलाकर कराया गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में हैवान बने एक कलियुगी पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर लोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में एक पिता अपनी ही बेटी के साथ कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। लड़की पिता की इस घिनौनी हरकत के चलते डरी-सहमी रहती थी। एक दिन उसने साहस जुटाकर अपनी मां और बुआ को यह बात बता दी।

इसके बाद उसकी बुआ ने ही पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद कोर्ट में उसके बयान कराए जाएंगे। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दिनांक 24.09.24 को शाम करीब 6 बजे एक कॉलर द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई की राजकुमार नामक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिक बेटी के साथ गलत काम किया गया है।

इस सूचना पर लोनी थाना पुलिस टीम तत्काल मौक पर पहुंची तथा पीड़ित लड़की से पूछताछ की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता द्वारा उसके साथ पिछले कई महीने से दुष्कर्म किया जा रहा था। आज उसने यह बात अपनी मां और बुआ को बताई थी। बुआ के द्वारा ही डायल 112 पर कॉल किया गया था। एसीपी ने बताया कि इस संबंध में लोनी थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त राजकुमार को हिरासत में लेकर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000