इंसानियत हुई शर्मसार; एक्सीडेंट के बाद ट्रक में पड़ी रही ड्राइवर की लाश, मदद की बजाय लोग टैंकर से लूटते रहे दूध

यूपी के गाजियाबाद से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक दूध से भरे टैंकर और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बुरी तरह जख्मी हो गया। इस दुर्घटना के बाद बीच सड़क पर टैंकर से दूध लूटने की होड़ मच गई। किसी ने हादसे में मृत ट्रक चालक और जख्मी कंडक्टर को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। दूध की लूट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स मौके पर मौजूद लोगों की आलोचना कर रहे हैं।

आइए जानते हैं पूरा मामला…

दरअसल, विजयनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एबीएस कॉलेज के पास मंगलवार को ट्रक और दूध टैंकर के बीच एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और कंडक्टर घायल हो गया। ट्रक में सवार कुछ और लोग भी घायल हो गए। वहीं, टक्कर के बाद टैंकर से दूध बहने लगा। इस भीषण हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दूध टैंकर से दूध लूटना शुरू कर दिया। उन्होंने मृतक और घायलों को अनदेखा कर दिया।

कोई बोतल में तो कोई बर्तन में दूध भर-भर कर ले जा रहा था। वहीं, पास में घायल ट्रक कंडक्टर चीख रहा था। जबकि, उसके साथी ड्राइवर की लाश ट्रक में फंसी हुई थी। राहगीरों और स्थानीय लोगों की इस हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक ने टैंकर को पीछे से टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी तेज थी ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार लोग घायल हो गए। ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का नाम प्रेम सागर (45) है और वह झारखंड का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000